बिलासपुर ट्रेन हादसे पर शिवसेना का आक्रोश - जिलाध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा और नौकरी की मांग की

बिलासपुर ट्रेन हादसे पर शिवसेना का आक्रोश - जिलाध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा ने पीड़ित परिवारों के लिए मुआवजा और नौकरी की मांग की 
   जांजगीर-चांपा (सुघर गांव)। 05 नवम्बर 2025, बिलासपुर में पैसेंजर ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर से हुए दर्दनाक हादसे में कई यात्रियों की मौत और कई घायल हो गए। इस घटना पर शिवसेना जांजगीर-चांपा जिलाध्यक्ष दिलेश्वर विश्वकर्मा ने गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए केंद्र और राज्य सरकार से पीड़ितों के परिजनों को उचित मुआवजा एवं सरकारी नौकरी देने की मांग की है। शिवसेना जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस हृदय विदारक दुर्घटना ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि - मृतकों के परिवारों को अधिक से अधिक आर्थिक सहायता दी जाए। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को कम से कम 10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाए। मृतकों के आश्रितों को सरकारी नौकरी प्रदान की जाए। इसके साथ ही श्री विश्वकर्मा ने शासन - प्रशासन से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए सख्त जांच एवं कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि रेल सुरक्षा में लापरवाही किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments