02 साल से नहीं मिला मेहनत का हक, स्वच्छ भारत मिशन की महिलाओं का फूटा गुस्सा,सचिव पर लगाए गंभीर आरोप

*02 साल से नहीं मिला मेहनत का हक, स्वच्छ भारत मिशन की महिलाओं का फूटा गुस्सा,सचिव पर लगाए गंभीर आरोप* 
 *कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन,बोलीं – “अब नहीं मिला न्याय तो सड़कों पर उतरेंगे”*
  विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव)। 05 नवंबर 2025, 
जिले के कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत जपेली में स्वच्छ भारत मिशन के तहत कार्यरत महिलाओं का सब्र अब जवाब दे गया है। 02 वर्षों से सफाई कार्य करने के बावजूद भुगतान नहीं मिलने से नाराज़ महिलाओं ने मंगलवार को कोरबा कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा और ग्राम पंचायत सचिव धर्म भारद्वाज पर गंभीर आरोप लगाए।
       *महिलाओं के आरोप और स्थिति* 
 02 साल से लगातार सफाई और कचरा संग्रहण का काम कर रहीं हैं। अब तक एक रुपये का भुगतान तक नहीं मिला। सचिव बार - बार कहते हैं – “शासन से राशि नहीं आई।” कई बार निवेदन करने पर भी न तो पंचायत ने सुना,न प्रशासन ने। गांव को स्वच्छ रखा,पर मेहनत का हक नहीं मिला। लंबे समय से बिना भुगतान के काम करने से परिवारों पर आर्थिक संकट गहराया।
         *महिलाओं की पीड़ा* 
महिलाओं ने बताया कि वे रोज़ाना सुबह से शाम तक गांव की गलियों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई करती हैं। “हमने गांव को साफ रखा, लोगों को गंदगी से बचाया, पर हमें हमारा मेहनताना नहीं मिला,” उन्होंने कहा - “अब अगर हमें न्याय नहीं मिला तो हम जनपद कार्यालय और जिला मुख्यालय में धरना देंगे।”
         *मांगें और चेतावनी* 
सचिव धर्म भारद्वाज के विरुद्ध निष्पक्ष जांच की मांग।
 लंबित भुगतान की तुरंत मंजूरी और वितरण। आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन की चेतावनी।
ज्ञापन सौंपते समय सर्वमंगला सुसा स्व - सहायता समूह की अधिक संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। सभी ने नारेबाजी करते हुए सचिव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और कहा कि अब वे अपने हक की लड़ाई आखिरी दम तक लड़ेंगी।

Post a Comment

0 Comments