नीलकंठ कंपनी की उद्दंडता से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के बैनर तले होगी जन आंदोलन.

नीलकंठ कंपनी की उद्दंडता से स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश, छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के बैनर तले होगी जन आंदोलन.


(HR) प्रमुख मुकेश सिंह का करेंगे पुतला दहन, गेटजाम कर कंपनी को करेंगे तालाबंदी..



जावेद अली आज़ाद/ ब्यूरो प्रमुख छत्तीसगढ़


कोरबा(सुघर गांव)। गैर राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना द्वारा जारी पत्र के अनुसार, नीलकंठ कंपनी कुसमुंडा में गेट जाम एवं उत्पादन रोकने की बात कही गई है। पत्र में उल्लेख है कि दिनांक 11.10.2025 को छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने पत्र के माध्यम से अवगत कराया था कि नीलकंठ कंपनी में स्थानीय बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पत्र में आगे कहा गया है कि दिनांक 09.11.2025 दिन रविवार को नीलकंठ कंपनी के एचआर प्रमुख मुकेश सिंह का पुतला दहन किया जाएगा और गेट जाम कर नीलकंठ कंपनी में तालाबंदी की जाएगी। साथ ही उत्पादन कार्य को पूरी तरह बाधित किया जाएगा। इसकी जवाबदारी नीलकंठ कंपनी प्रबंधन एवं एसईसीएल कुसमुंडा प्रबंधन की होगी।


पत्र में विभिन्न अधिकारियों को प्रतिलिपि भेजी गई है, जिनमें जिलाधीश महोदय कोरबा, कार्मिक प्रबंधक एसईसीएल कुसमुंडा, अनुविभागीय अधिकारी, जिला पुलिस अधीक्षक कोरबा आदि शामिल हैं।


विदित हो कि–


आउटसोर्सिंग कंपनी नीलकंठ में लगभग 1400 कर्मचारी कार्यरत है, जिनमें 600 ठेका कर्मी लोकल व स्थानीय है। बाकी कर्मचारी अन्य प्रांत के हैं। एसईसीएल नियमों के अनुसार 20% अन्य प्रांत के कर्मचारियों को कंपनी रख सकती है परंतु 60% प्रतिशत, बाहरी लोगों को नीलकंठ कंपनी में कार्य पर रखा गया है। कंपनी के द्वारा वर्षों से स्थानीय कर्मचारियों को रोजगार देने के नाम पर उन्हें गुमराह करते हुए बाहरी, अन्य प्रांत के व्यक्तियों को भारी मात्रा में भर्ती किया जा रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। कंपनी को अल्टीमेटम देने बावजूद अपने अड़ियल उद्दंडता से बाज नहीं आ रहा है। कारणवस नीलकंठ कंपनी का कार्य बाधित कर कंपनी को तालाबंदी करने का आव्हान किया गया है।

Post a Comment

0 Comments