हरदीबाजार भाटापारा में सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज का भूमिपूजन संपन्न - विधायक प्रेमचंद पटेल ने मंच निर्माण हेतु ₹3 लाख की घोषणा की

हरदीबाजार भाटापारा में सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज का भूमिपूजन संपन्न - विधायक प्रेमचंद पटेल ने मंच निर्माण हेतु ₹3 लाख की घोषणा की   विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। 28 अक्टूबर 2025, 
जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदीबाजार में छ.ग.सर्व ब्राह्मण कल्याण समाज हरदीबाजार द्वारा भाटापारा स्थित परशुराम भवन परिसर में भव्य भूमिपूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विधायक प्रेमचंद पटेल,पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर,समाज के अध्यक्ष अजय कुमार दुबे,जनपद सदस्य प्रतिनिधि अनिल टंडन एवं सरपंच लोकेश्वर कंवर विशेष रूप से उपस्थित रहे।
         भूमिपूजन के प्रमुख बिंदु
 ▪️ परशुराम भवन हेतु आहाता निर्माण कार्य — ₹5 लाख (पूर्व विधायक पुरुषोत्तम कंवर की अनुशंसा से)
 ▪️ सतनाम भवन में पेवर ब्लॉक व सीसी रोड — ₹13.20 लाख (मध्य क्षेत्र विकास प्राधिकरण से स्वीकृत)
 ▪️ जनपद निधि से सीसी रोड निर्माण — ₹2 लाख (अनिल टंडन प्रतिनिधि जनपद सदस्य)
 ▪️ मंच निर्माण हेतु घोषणा — ₹3 लाख (विधायक प्रेमचंद पटेल द्वारा)
 ▪️ पेयजल सुविधा हेतु बोर खनन की स्वीकृति — (विधायक प्रेमचंद पटेल द्वारा) कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना से हुआ, तत्पश्चात भूमिपूजन विधिवत पुरोहित एवं समाज उपाध्यक्ष रेखराम पांडेय के आचार्यत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर समाज के संरक्षक अनिल पांडेय, कोषाध्यक्ष मदन गुरुद्वान, सचिव दिनेश गुरुद्वान, सहसचिव रमाकांत गुरुद्वान, मीडिया प्रभारी विनोद उपाध्याय सहित प्रदीप पांडेय, योगेश मिश्रा, दिनेश बाजपेई, अशोक मिश्रा, जतिन उपाध्याय एवं अनेक विप्रजन उपस्थित रहे।विधायक प्रेमचंद पटेल ने समाज की मांगों को तत्काल स्वीकार करते हुए कहा कि “समाज का उत्थान ही विकास की असली दिशा है।” उपस्थित जनों ने जोरदार तालियों से उनका स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments