जांजगीर-चांपा (सुघर गांव)। 26 अगस्त 2025,
जिले में गत दिनों 24 अगस्त 2025 को थाना बिर्रा क्षेत्रांतर्गत ग्राम कोटवार दल के प्रत्येक कोटवार एवं पत्रकारों को थाना बिर्रा परिसर में सम्मान व मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजन कर सम्मानित किया गया। उक्त आयोजन में पत्रकार एवं ग्राम कोटवार गण अधिक संख्या में सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के प्रेरणास्तोत्र एवं दिशा निर्देशन विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई एवं उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं यदुमणी सिदार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के पर्यवेक्षण में जयकुमार साहू थाना प्रभारी बिर्रा द्वारा मंच उद्बोधन के दौरान पत्रकारों एवं ग्राम कोटवारों को जनता के प्रति समानता बंधुत्व संबंध स्थापित करने एवं निःस्वार्थ भाव से उनकी सदैव सहायता करने हेतु संबोधित किया गया तथा ग्राम कोटवारों को समाज व क्षेत्र के प्रति उनकी भूमिका से अवगत कराते हुए ग्राम कोटवारों द्वारा शासन प्रशासन की योजनाओं व क्षेत्र में वर्तमान तेज बारिश के दौरान नदी नाले मे जल स्तर बढ़ने के दौरान ग्रामीणों को सुरक्षा के मद्देनजर मुनादी के अतिरिक्त पुलिस के साथ यातायात व्यवस्था एवं अन्य कार्यो में सहभागिता बनाये रखने पर उपस्थित समस्त कोटवारों को श्रीफल,शाल,मेडल एवं प्रशस्ति पत्र भेट कर सम्मानित किया गया। बिर्रा थाना क्षेत्रातंर्गत प्रिंट इलेक्ट्रोनिक पोर्टल सोशल मीडिया से जुड़े सभी उपस्थित पत्रकारों की कर्त्तव्य निष्ठा एवं क्षेत्र की समस्याओं एवं अन्य जनहित मुद्दो को लगातार प्रकाश में लाने के लिए उन्हें श्रीफल एवं शाल भेट कर सम्मानित किया गया। सम्मान व मिलन समारोह कार्यक्रम को संचालित करने में जयकुमार साहू थाना प्रभारी बिर्रा तथा पूरे थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।
0 Comments