जांजगीर-चांपा (सुघर गांव)। 26 अगस्त 2025,
जिले में बीते दिनों 22 अगस्त 2025 को दादू ढाबा ग्राम सिलादेही में ध्रुव कुमार अग्रवाल जैजैपुर (सक्ती) निवासी द्वारा खाना खाने के दौरान अपने बैग में रखे 01 लाख रूपये को काम की व्यस्तता में भूलवश छोड़कर चले गए। जिसे दादू ढाबा के संचालक भूपेन्द्र साहू द्वारा बैग में रखे राशि को ढाबा में मिलने पर थाना बिर्रा पुलिस को सूचित किया जिसके उपरांत थाना बिर्रा पुलिस स्टॉफ द्वारा धन राशि स्वामी को दादू ढाबा सिलादेही संचालक भूपेन्द्र साहू के उपस्थिति में 01 लाख रूपये की राशि सकुशल सुपुर्द किया गया। इस कार्य में भूपेन्द्र साहू की ईमानदारी परिलक्षित होने से विजय कुमार पाण्डेय पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश - प्रेरणास्तोत्र एवं उमेश कश्यप अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में एवं यदुमणी सिदार पुलिस अनुविभागीय अधिकारी के पर्यवेक्षण में गत दिनों 24 अगस्त 2025 को जयकुमार साहू थाना प्रभारी बिर्रा के नेतृत्व में एवं थाना स्टॉफ व क्षेत्रांतर्गत उपस्थित गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि गण,पत्रकारो एवं ग्राम कोटवार दल की उपस्थिति में भूपेन्द्र साहू संचालक दादू ढाबा ग्राम सिलादेही को मेडल/मुमेेन्टो,प्रशस्ति पत्र,शाल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। थाना परिसर बिर्रा में आयोजित सम्मान समारोह के सफल संचालन में जयकुमार साहू थाना प्रभारी बिर्रा तथा पूरे थाना स्टॉफ का विशेष योगदान रहा।
0 Comments