प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव ) जिले में 26 अगस्त 2025 को जिले के दीपका थाना अंतर्गत ग्राम नोनबिर्रा में शराबबंदी को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। आपको बता दे,कि दीपका थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस की टीम ने ग्रामीणों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया। और ग्राम पंचायत के सरपंच पुष्पलता पोर्ते का कहना है,कि अगर हमारे गांव में शराब बनाने वालों के ऊपर कार्यवाही किया जाए जिससे गांव के भविष्य में कोई खतरा न आए तो हमारे लिए गर्व का बात होगा। जिसमें ग्राम पंचायत के अनेकों महिलाओं ने सलाह दिया है। ग्रामीणों की उपस्थिति में नशा मुक्ति जागरुकता अभियान चलाया गया। आपको बता दे,कि दीपका पुलिस टीम ने ग्रामवासियों को समझाइश देते हुएँ कहा कि व्यापक रूप से शराब लगातार बनाया गया तो बच्चों के भविष्य अंधकारमय हों जाएगा। ग्रामीणों की पूर्ण उपस्थिति में नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्राम में ग्रामरक्षा समिति व महिला समिति का गठन किया गया।और इन समितियों को ग्राम में शराबबंदी लागू करने और नशामुक्त ग्राम बनाने के लिए जिम्मेदारी दे दिया गया है। आपको बता दे,कि महिला समिति और ग्रामीणों की अगुवाई से पूरे ग्राम पंचायत में नशा मुक्ति जागरुकता रैली निकाला गया है। । रैली में महिलाओं और युवाओं ने शराब छोड़ो,नशा मानव जीवन के लिए हानिकारक है,नशा से दूर रहो, परिवार बचाओ, नशामुक्त गांव बनाओ, खुशहाल जीवन अच्छी जीवन जैसे कई नारे लगाए। जिससे पूरे गांव में खुशी का माहौल बना रहा। जिस रैली में थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू के मार्गदर्शन के अनुसार पुलिस की टीम ने ग्रामीणों को आश्वस्त ।और ग्राम में शराब बेचने या बनाने वालों के ऊपर उचित कार्यवाही करने का निर्णय लिया। इस पहल से ग्रामीणों, खासकर महिलाओं ने पुलिस को सहयोग देने का भरोसा जताया है। और यह संकल्प लिया है कि नोनबिर्रा को नशामुक्त ग्राम बनाकर हम सांस लेंगे।
0 Comments