प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव )। जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत मुड़ापार में हरितालिका तीज त्यौहार के पावन अवसर में सरपंच श्रीमती सिल्की बाई राज के द्वारा अपने पंचायत सदन के महिला वार्ड पंचों को साड़ी भेंट कर सप्रेम भेंट किया और त्यौहार के महत्व एवं सुख समृद्धि का संदेश के साथ साथ ग्राम विकास के लिए सभी से सहयोग की अपेक्षा किया और संकल्प शक्ति की कामना हरियाली तीज त्यौहार,गणेश पूजा जैसे अन्य त्यौहारों में नशा से दूर रहकर सुख शांति से मानने का आग्रह की है।आपको बता दे,कि ग्राम पंचायत मुड़ापार के सरपंच श्रीमती सिल्की बाई राज के द्वारा अपने पंचायत के व्यवस्था जैसे बाजार की व्यवस्था,फसल सुरक्षा की व्यवस्था,पानी की व्यवस्था, मूलभूत आवश्यकताओं जैसे कार्यों में लगातार प्रयासरत है। ग्राम विकास व अपने परिवार तथा सुघर गांव की सुख, समृद्धि की कामना करते हुए समस्त ग्रामवासियों समेत, प्रदेशवासियों को तीजा त्यौहार व गणेश पूजा की शुभकामनाएं दी!
0 Comments