कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का तिल्दा नगर में प्रथम आगमन पर समाज जन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत समारोह आयोजन किया जाएगा
रायपुर (सुघर गांव)। 27 अगस्त 2025,
गुरु खुशवंत साहेब कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन का आज तिल्दा नगर में प्रथम आगमन हो रहा है।
तिल्दा - नेवरा नगर ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने जा रहा है। इस अवसर पर टंकराम वर्मा कैबिनेट मंत्री विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब का तिल्दा नगर में प्रथम आगमन पर नगर की जनता, समाज जन एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा स्थान – तिल्दा नेवरा,(विधायक कार्यालय) में आज 27 अगस्त 2025 को निर्धारित समय पर सायं 4:00 बजे भव्य स्वागत समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा हैं।
जिसमे सभी पत्रकार गणों क्षेत्रवासियों जनप्रतिनिधियों पार्टी के कार्यकर्ताओं सामाजिक कार्यकर्ताओं आम जनताओं से आग्रह किया गया है कि अपनी उपस्थिति एवं सक्रियता से इस अवसर को और अधिक ऐतिहासिक व सार्थक बनाने में सहयोग प्रदान करें। उक्त जानकारी कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब की निवास कार्यालय से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सभी पत्रकार को विशेष आमंत्रित किया गया हैं।
0 Comments