संभागीय ब्यूरो
रायपुर ( सुघर गांव)। कृष्ण मित्र फाउंडेशन के तत्वाधान में पोला पर्व के अवसर पर शनिवार शाम रावणभाठा दशहरा मैदान रायपुर में 17 वाँ बैल दौड़, बैल सजाओ प्रतियोगिता एवं किसान सम्मान समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृषि मंत्री छत्तीसगढ़ शासन राम विचार नेताम थे, जिन्होंने हरी झंडी दिखाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्हें खुमरी जैकेट पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता रायपुर ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू ने की।विशिष्ट अतिथियों में रायपुर दक्षिण विधायक सुनील कुमार सोनी, भाजपा जिला अध्यक्ष रमेश सिंह ठाकुर, एमआईसी सदस्य मनोज वर्मा, पार्षद बद्री प्रसाद गुप्ता, पार्षद रवि सोनकर, पार्षद प्रमोद साहू और केश कला बोर्ड की अध्यक्ष मोना सेन मौजूद रहे। किसान सम्मान समारोह में 51 किसानों का सम्मान किया गया।
बैल सजाओ प्रतियोगिता के विजेता :-
प्रथम पुरस्कार – कन्हैया सोनकर, भाटागांव – ₹5000 नगद
द्वितीय पुरस्कार – उजियार साहू, भाटागांव – ₹3001 नगद
तृतीय पुरस्कार – मोहन सोनकर, भाटागांव – ₹2001 नगद
बैल दौड़ प्रतियोगिता के विजेता :-
प्रथम पुरस्कार – नीलकंठ साहू, भाटागांव – ₹3000 नगद
द्वितीय पुरस्कार – बलराम सोनकर, भाटागांव – ₹2000 नगद
तृतीय पुरस्कार – बाबा साहू, मठपुरैना – ₹1500 नगद
विशेष आकर्षण :-
प्रतियोगिता में शामिल सभी 16 बैल जोड़ो के मालिकों को ₹1000 नगद प्रोत्साहन राशि दी गई। शहर से बाहर से आए बैल जोड़ो को ₹2000 नगद और स्थानीय बैल जोड़ो को ₹1000 नगद सांत्वना राशि दी गई। परंपरा अनुसार बैलों को चीला, गुलगुल भजिया, ठेठ री और खुरमी खिलाई गई। कार्यक्रम को सफल बनाने में गोवर्धन झंवर, धन्नूलाल देवांगन, रतन जैन, विजय पाल, जोहत राम सोनकर, डॉ. मनोज ठाकुर, हरिराम सेन, राजू यादव सहित अन्य लोगों की सराहनीय भूमिका रही। अंत में कृष्ण मित्र फाउंडेशन अध्यक्ष माधव लाल यादव ने सभी अतिथियों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त किया।
0 Comments