पुलिस ने आम जनताओं को साइबर सेल की जानकारी देकर किया जागरूक
सक्ति (सुघर गांव)। 26 अगस्त 2025, गत दिनांक - 25 अगस्त दिन सोमवार को जिले की हसौद थाना परिसर में गणेश उत्सव के संबंध में शांति समिति की बैठक किया गया आयोजन। बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, व्यापारी गण, पत्रकार, शांति समिति सदस्य एवं थाना प्रभारी सहित पुलिस विभाग के अधिकारी गण उपस्थित रहे।
बैठक का उद्देश्य गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना रहा। थाना प्रभारी के निर्देश पर एएसआई बीसोहन चंद्रा ने सभी से अपील की कि वे गणेश उत्सव पर्व को आपसी भाईचारे और सहयोग के साथ मनाएं। साथ ही, किसी भी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की बात कही। इस दौरान पुलिस विभाग द्वारा साइबर सेल की जानकारी अमजनों को दी गई। अधिकारियों ने बताया कि बढ़ते साइबर अपराध को देखते हुए प्रत्येक नागरिक को जागरूक रहने की आवश्यकता है। सोशल मीडिया पर भ्रामक,भड़काऊ या आपत्तिजनक सामग्री साझा करने से बचने की सलाह दिए गए। किसी भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज पर प्रतिक्रिया न देने तथा पासवर्ड जैसी निजी जानकारी सुरक्षित रखने के उपाय बताए गए। पुलिस ने बताया कि साइबर संबंधी किसी भी शिकायत के लिए स्थानीय थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 से तत्काल संपर्क करें। बैठक में उपस्थित लोगों ने पुलिस प्रशासन की इस पहल की सराहना की और पर्व के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर विजय केशी जनपद सदस्य हसौद, कैलाश बंजारे सरपंच प्रतिनिधि हसौद,दीपक मधुकर सरपंच प्रतिनिधि धमनी,ब्रिज राम पटेल सरपंच प्रतिनिधि अमोदा,शिवम जयसवाल उप सरपंच प्रतिनिधि हसौद,रितेश साहू,योगेंद्र साहू,प्रेमदास महंत, नीरज महंत,छोटू यादव,सागर खूंटे,राजू साहू राजू कश्यप सहित गणमान्य नागरिक गण अधिक संख्या में उपस्थित रहे।
0 Comments