सावन महीने की तीसरे सोमवार को फोकटपारा ब्रदर समिति का भव्य आयोजन,भोलेनाथ की भक्ति में श्रद्धालुओं रखते है व्रत।


विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ

कोरबा (सुघर गांव)। जिले अंतर्गत में 27 जुलाई 2025 फोकटपारा ब्रदर समिति ने आज श्रावन मास के उपलक्ष में एक भव्य आयोजन किया, जिसमें श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर समिति ने देशवासियों और समस्त शिव भक्तों को शुभकामनाएं दिए।समिति के सदस्यों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य श्रावन मास के पवित्र अवसर पर भक्तों को एकत्रित करना और उन्हें प्रसाद वितरण करना था। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और प्रसाद प्राप्त किया। फोकटपारा ब्रदर समिति के इस आयोजन की सराहना करते हुए स्थानीय निवासियों ने कहा कि समिति के प्रयासों से शहर में एकता और सौहार्द का वातावरण बना है। समिति के सदस्यों ने बताया कि वे आगे भी इस तरह के आयोजन करते रहेंगे और शहर के विकास में योगदान करेंगे।

Post a Comment

0 Comments