विष्णु यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव )। जिले से एक डरावनी खबर सामने आया जहाँ सड़क किनारे बने नाले में तैरती हुई लाश दिखाई पड़ी।आपको बता दे,कि खबर एसईसीएल की दीपका कोयला खदान के एमटीके नंबर-2 के समीप एक नाले का है,रोड किनारे बने नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव तैरती हुई दिखाई दिया,लाश के मिलने से पुरा क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आश्चर्य की बात ये है की अभी तक शव की पहचान नहीं हो पाया है, जिससे मामले में नया मोड़ आ गया है। तैरती लाश को देखते ही नजदीकी थाने में सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही दीपका पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दिया । पुलिस शव की शिनाख्त के लिए प्रयासरत है, लेकिन अभी तक मृतक की पहचान या मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है। आपको बता दे,कि प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, यह स्पष्ट नहीं है कि मृत व्यक्ति खदान क्षेत्र में कैसे पहुंचा और उसकी मृत्यु किन परिस्थितियों में हुआ है। पुलिस सभी संभावनाओं—दुर्घटना, आत्महत्या या अन्य कारणों—पर बारिकी से जांच कर रहा है। इस घटना ने स्थानीय निवासियों में दहशत और चिंता का माहौल बना हुआ है। दीपका पुलिस ने जनताओं से अपील किया कि यदि कोई व्यक्ति लापता है या शव की पहचान के बारे में जानकारी दे सकता है, तो वह तत्काल दीपका थाने से संपर्क करे, इस घटना ने क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और खदान क्षेत्रों में अनधिकृत प्रवेश जैसे मुद्दों पर कई सवाल खड़े दिए हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले की बारिकी से जाँच किया जाएगा।और क्या है सच्चाई सामने लाई जाएगा।
"आखिर कौन है ये मृतक,कैसे पहुंच ये यहाँ ?
"आखिर सुरक्षाकर्मी मौजूद हैं तो कैसे हो रहा है ये घटना?
"क्या भीड़ जगह पर जा सकती है किसी की जान ?
0 Comments