ग्राम पंचायत - मूढ़ाली में धूमधाम से निकाली गई प्रभात फेरी, कनकी धाम में भजन संध्या का आयोजन।


विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ

कोरबा(सुघर गांव)। कटघोरा ब्लॉक के ग्राम मूढ़ाली (डबरी पारा) में 25 वर्षों से परंपरागत रूप से प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी प्रभात फेरी का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है, जिसमें मंडली के सदस्यों ने भजन गाते हुए कनकी धाम तक यात्रा किए। प्रभात फेरी में जवाहरलाल कश्यप, टिकैत राम कश्यप, भरतलाल कश्यप, छतराम कश्यप, राजमनी कश्यप, सीताराम कश्यप, रामकुमार कुमार, शांतिदास मानिकपुरी और आनंद कश्यप सहित कई सदस्य उपस्थित थे। मंडली ने देशवासियों को श्रावण मास की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दिए,और प्रभात फेरी के आयोजन से ग्रामीणों में उत्साह और भक्ति का माहौल बना हुआ है। मंडली के सदस्यों ने अपनी भक्ति और समर्पण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

Post a Comment

0 Comments