नाग पंचमी का उल्लास:ग्राम हरदीबिशाल में नवयुवकों को मिलेगा सरपंच द्वारा विशेष प्रोत्साहन

नाग पंचमी का उल्लास:ग्राम हरदीबिशाल में नवयुवकों को मिलेगा सरपंच द्वारा विशेष प्रोत्साहन
    राकेश कुमार कुर्रे
बलौदा (सुघर गांव)। 27 जुलाई 2025, जिले जांजगीर - चांपा के जनपद पंचायत बलौदा अंतर्गत ग्राम पंचायत हरदीबिशाल में नाग पंचमी के पावन अवसर पर एक अनूठा एवं उल्लसित कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस शुभ पर्व के अवसर के पूर्व सरपंच पति संतोष कुर्रे ने स्कूल मुहल्ले के नवयुवकों को प्रेरणा एवं स्नेह का प्रतीक स्वरूप नारियल भेंट किया। 
इस खास अवसर पर,नवयुवकों को नाग पंचमी के पर्व 29 जुलाई 2025 को 5000 रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की जाएगी। युवा वर्ग ने इस कदम की सराहना करते हुए,सरपंच प्रतिनिधि को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ दी। यह आयोजन न केवल परंपरा के प्रति सम्मान दर्शाने का माध्यम है, बल्कि युवा शक्ति को उत्साहित करने का भी एक सशक्त प्रयास है। ग्रामीण समुदाय में इस प्रकार के आयोजनों से परंपरा और युवा का संबद्धता मजबूत होती है, जो समाज के विकास में सहायक होगा।  

Post a Comment

0 Comments