कोमल देवांगन की रिपोर्ट
मुंगेली ( सुघर गांव )27 जुलाई 2025 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज डॉ. संजीव शुक्ला व पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन में लाली अपहरण व हत्या कांड का सनसनीखेज खुलासा किया गया। झाड़-फूंक से पैसा कमाने की लालच में ग्राम कोसाबाड़ी की 7 वर्षीय बालिका लाली उर्फ महेश्वरी की हत्या कर शव को खेत में दफनाया गया था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी चिम्मन गिरी, उसकी पत्नी ऋतु, नरेन्द्र मार्को, आकाश मरावी और रामरतन निषाद ने झरन पूजा के नाम पर बालिका की अपहरण कर हत्या की साजिश रची थी। डीएनए परीक्षण से लाली की पहचान हुई। आरोपीगण को 26 जुलाई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में पुलिस और साइबर सेल के साथ राजस्व विभाग की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
0 Comments