विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव ) :- जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत विधायक निवास स्थान ग्राम पंचायत उतरदा के बरपारा मोहल्ले में दिनांक 26 जुलाई 2025 मंगलवार दोपहर लगभग 1:03 बजे एक दर्दनाक हादसे में सुखराम पटेल (उम्र 40 वर्ष), पिता पुरुषोत्तम पटेल की कुएं में डूबने से मौके पर ही मौत हो गई जानकारी के अनुसार,सुखराम पटेल दिन भर खेतों में काम करने गए थे।और दोपहर को घर आए,घर आने पर किसी कार्य से घर के कुएं के पास गया था। उसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह सीधे कुएं में गिर गया। पानी गहरा होने के कारण वह डूब गया और घटनास्थल पर ही उसकी मृत्यु हो गई घटना के तुरंत बाद परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी सांसें थम चुकी थीं।
तत्काल नजदीकी थाना को सूचना दिया गया। सूचना मिलते ही मौके पर हरदीबाजार पुलिस की टीम जाँच पड़ताल कर पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है,आपको बता दे,कि इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर छा गई है।सुखराम पटेल मेहनती और मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके आकस्मिक निधन से परिवार सहित मोहल्ले के लोग गहरे सदमे में हैं।क्या है मामला यह पूरी जानकारी हम आपको पोस्मार्टम की रिपोर्ट आने के बाद पुरा पता चल पाएगा।
0 Comments