गुरू खुशवंत साहेब ने प्रधानमंत्री की 'मन की बात'कार्यक्रम को सृजन सोनकर स्कूल आरंग में सामूहिक रुप से श्रवण किया
आरंग (सुघर गांव)। 28 जुलाई 2025, गुरू खुशवंत साहेब विधायक आरंग एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री पवन कुमार साय की गरिमामयी उपस्थिति में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायी मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' को सृजन सोनकर स्कूल आरंग में सामूहिक रुप से श्रवण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को जन - जन तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए सभी को सामाजिक चेतना,सेवा,राष्ट्रहित और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान सभी ने 'मन की बात' से मिली प्रेरणा को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में सहभागी बनने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा रायपुर ग्रामीण जिलाध्यक्ष श्याम नारंग,चर्म शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष ध्रुव कुमार मिर्धा,भाजपा पदाधिकारी,जनप्रतिनिधि गण, कार्यकर्ता,वरिष्ठ नागरिक, शिक्षक - शिक्षिकाएं,महिला एवं युवा शक्ति व बच्चे प्रमुख रुप से उपस्थित रहें।
0 Comments