भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा कोसरंगी में आयोजित रायपुर संभाग स्तरीय सम्मेलन हुआ संपन्न
आरंग (सुघर गांव)। 28 जुलाई 2025,
भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोसरंगी में आयोजित रायपुर संभाग स्तरीय सम्मेलन हुआ संपन्न।
कार्यक्रम में रमेश बैस पूर्व राज्यपाल, श्याम बिहारी जायसवाल स्वास्थ्य मंत्री, टंकराम वर्मा राजस्व मंत्री, गुरू खुशवंत साहेब विधायक आरंग एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन,श्याम नारंग जिलाध्यक्ष भाजपा रायपुर ग्रामीण एवं वरिष्ठ नेताओं के साथ शामिल हुआ। अपने उत्बोधन में उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि - भाजपा का मूल आधार "सेवा, संगठन और समर्पण" है, इसी भाव के साथ हम सबको डबल इंजन भाजपा सरकार के योजनाओं व उपलब्धियों को अंतिम व्यक्ति पहुँचाना है और उसका लाभ दिलवाना हैं। कार्यकर्ताओं की सक्रियता ही संगठन की ताकत है, इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता अपने दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन के साथ करें। कार्यक्रम में अधिक संख्या में भाजपा पदाधिकारी,विधायक गण, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक गण अधिक संख्या में उपस्थित रहें। सम्मेलन ने सभी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार किया गया।
0 Comments