विष्णु कुमार यादव जिला ब्यूरो चीफ
कोरबा ( सुघर गांव )। जिले अंतर्गत रानी धनराज कुमार देवी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में दूसरी पाली (शाम 4:45 से 6:45) में डॉ. अन्नपूर्णा बोडे और डॉ. यामिनी बोडे की लगातार अनुपस्थिति से गर्भवती महिलाएं और अन्य मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शासन की तय समय-सारणी के बावजूद डॉक्टरों की गैरहाजिरी से जरूरी जांच और परामर्श नहीं मिल पा रहा, जिससे मरीजों को मजबूरन अन्यत्र जाना पड़ रहा है या अगली सुबह तक इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन से इस लापरवाही पर तत्काल संज्ञान लेकर कार्रवाई की मांग की है। उनका कहना है कि डॉक्टरों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित की जाए ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके। प्रशासनिक चुप्पी पर भी सवाल उठ रहे हैं। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और व्यवस्था में सुधार की मांग की जा रही है।
शासन-प्रशासन , स्वास्थ्य विभाग और हॉस्पिटल स्टाफ से जनता पूछ रही सवाल :-
शासन / प्रशासन :-
1. डॉक्टरों की अनुपस्थिति की निगरानी कौन करता है?
2. शिकायतों के बावजूद अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
स्वास्थ्य विभाग :-
3. क्या दूसरी पाली की ड्यूटी केवल कागजों तक सीमित है?
4. लगातार गैरहाजिर डॉक्टरों पर अब तक क्या कार्रवाई हुई?
अस्पताल स्टाफ :-
5. डॉक्टरों की गैरहाजिरी की जानकारी ऊपर तक क्यों नहीं भेजी गई?
6. मरीजों की परेशानी की ज़िम्मेदारी कौन लेगा?
0 Comments