कुसमुंडा कोयला खदान में अपने अधिकारों को लेकर आंदोलन कर रहे भू -विस्थापितों को पुलिस ने भेजा जेल,आक्रोषित ग्रामीण,अब करेंगे सीएमडी का पुतला दहन

कुसमुंडा कोयला खदान में अपने अधिकारों को लेकर आंदोलन कर रहे भू -विस्थापितों को पुलिस ने भेजा जेल,आक्रोषित ग्रामीण,अब करेंगे सीएमडी का पुतला दहन

          प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो 
कोरबा (सुघर गांव )। 07 जून 2025, जिले के SECL से प्रभावित किसान ने अपने मांगो को लेकर हड़ताल किया हुआ था,जिन्हे उनके अधिकारों से SECL द्वारा कई साल से वंचित किया गया था।आपको बता दे,कि प्रभावित ग्रामीणों ने एसईसीएल के खिलाफ मोर्चा खोला कुसमुंडा खदान में शांति पूर्ण आंदोलन कर रहे भू - विस्थापित किसानों को पुलिस द्वारा SECL के कारण  गिरफ्तार किया गया है। ग्रामीणों का कहना है,जेल जाने के विरोध में किसान आक्रोषित नजर आ रहे है।
उनका कहना है। SECL के सीएमडी हरीश दुहान का पुतला दहन जल्द ही किया जाएगा। 
ग्रामीणों ने एलान कर दिया है।
गिरफ्तार किए गए  भू -नविस्थापित किसान का विवरण 
आपको बता दे कि हमारे संस्था के "छत्तीसगढ़ ब्यूरो चीफ" के द्वारा मैदानीय स्तर पर कवरेज रिपोर्टिंग के दौरान जमीनों की लेखा जोखा का सत्यापित दस्तावेज ग्रामीणों ने उपलब्ध कराया गया है कि पाली,पड़निया, जटराज अन्य ग्राम जो कि, किसान अपने अपने जमीन देकर देश को आगे बढ़ाने में सहयोग दिया है,आज उनके ऊपर यह अत्याचार किया जा रहा है। आपको बता दे पुलिस 1 पुरुष और 3 महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया है, जो अपनी जमीन के बदले में रोजगार/अधिकार के मांग को लेकर शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे थे।वही इस मामले में पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि किसानों के द्वारा चक्का जाम का प्रयास किया गया है और तहसीलदार के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग भी किया गया है, इसलिए कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया।
क्या अपने अधिकारों के लिए लड़ना कानूनन जुर्म और आवाज़ उठाना तथा धरना प्रदर्शन करना अपराध गलत है..?                                          क्या SECL भू - विस्थापित किसानों के ऊपर कोई उपकार करता है..? क्या SECL भू विस्थापित किसानों के हक को देती है...? क्या SECL भू - विस्थापित किसानों के अधिकारों को देती है..?अगर SECL भू विस्थापितों  किसान के अधिकारों को बराबर देती है,तो लगातार हड़ताल क्यो किया जाता है..? अगर SECL भू - विस्थापितों  किसान के अधिकारों को बराबर देती है,तो यहाँ इतना बेरोजगारी क्यों..? अगर SECL गेवरा / दीपका / कुसमुंडा / मानिकपुर एशिया का नंबर 01 खदान है तो यहाँ के सुरक्षा व विकास नंबर 01 क्यों नही..?ग्रामीणों ने कहा SECL की इतनी मनमानी क्यों..?
ग्रामीणों ने भू - विस्थापितों किसानों को तत्काल रिहा करने की मांग कर दिया है। आपको बता दे शनिवार को SECL के दमनकारी सीएमडी हरीश दुहान का पुतला दहन किया जाएगा। और अपने अधिकारों के इस लड़ाई का आपको बता दे,कि भू-विस्थापित किसान अपने अपने जमीन के बदले में रोजगार की मांग को लेकर हड़ताल में बैठे हैं। उन सभी लोगो का कहना है कि  SECL उन सभी के मांगों को लगातार अनदेखा कर रहा है और उनके साथ दुर्व्यहार किया जा रहा। इसलिए किसानों ने चेतावनी दिय है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी जाति है। तो वे आगे उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।और आंदोलन भी जारी रखेंगे। इसी क्रम में प्रभावित ग्रामीणों ने पुतला दहन के माध्यम से वे अपने विरोध को प्रदर्शित जारी रखेंगे।

Post a Comment

0 Comments