महेंद्र जगन रामटेके पत्रकार को अवतरण दिवस पर शुभचिंतकों ने दी हार्दिक शुभकामनाएं
रायपुर (सुघर गांव)। महेंद्र जगन रामटेके सलाहकार सुघर गांव,मध्य स्तंभ,सृजन भूमि छत्तीसगढ़ समाचार पत्र छत्तीसगढ़ की धरा में सत्य,साहस और सेवा का प्रतीक बनकर पत्रकारिता समाज सेवा के क्षेत्र में उभरे उनके अवतरण दिवस 07 जून 2025 केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रेरणा का अवसर है। महेंद्र जगन रामटेके जीवन सत्यनिष्ठा, निडरता और समाज के प्रति गहन समर्पण का जीवंत उदाहरण है। अपने पत्रकारिता,सेवा और बौद्ध विचारधारा को समर्पित जीवन से यह सिद्ध किया है कि सच्चाई बोलने और अन्याय के विरुद्ध खड़े रहने का साहस ही किसी व्यक्ति की सबसे बड़ा बहुमूल्य धन होता है। श्री रामटेके की विचारों में हमेशा समाज के वंचित, शोषित और हशिए पर खड़े व्यक्तियों के प्रति गहरी संवेदना रही है। आपने बुद्धिस्ट विचारधारा के मूल सिद्धांतों,करुणा,अहिंसा और समता को न केवल आत्मसात किया, बल्कि समाज में प्रसारित भी किया। आप निडरता से सच कहने वाले, अत्याचार और अन्याय के खिलाफ बिना डरे खड़े रहने वाले ऐसे व्यक्तित्व हैं, जिन्होंने सुघर गांव,मध्य स्तंभ, सृजन भूमि छत्तीसगढ़ समाचार पत्र को एक वैचारिक सबल प्रदान किया है।
हमारे मार्गदर्शक के रूप में आपने हमेशा संवाद,सहमति और सृजनशीलता की पथ दिखाया है। आपकी निर्भीकता, सादगी और समर्पण आज भी हम सबको सच्चे पत्रकारिता और सामाजिक चेतना की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते हैं। आपके सलाह और अनुभव से न केवल हमारा संगठन लाभान्वित हुआ है, बल्कि आपने नए कार्यकर्ताओं और पत्रकारों को भी सत्य और सेवा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी है।
इस विशेष अवसर पर सुघर गांव रायपुर सह परिवार की ओर से आपके स्वस्थ, दीर्घयु और उज्वल भविष्य की मंगलकामना करते हैं। आप यूँ ही समाज को दिशा देते रहें और हम सभी को अपने ज्ञान,अनुभव और निर्भीकता से प्रेरित करते रहें। 07 जून 2025 अवतरण दिवस की पावन अवसर पर महेंद्र जगन रामटेक को उनके पत्रकारिता और समाज सेवा क्षेत्र से जुड़े सभी ईष्ट मित्रों शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
0 Comments