कोसीर में नवीन कॉलेज के लिए हुई निरीक्षण जांच टीम ने ली जानकारी

कोसीर में नवीन कॉलेज के लिए हुई निरीक्षण  जांच टीम ने ली जानकारी ...
"नवीन महाविद्यालय की जिन बंद बोतल से फिर निकली बाहर  "
     सारंगढ़ (सुघर गांव)। 27 जून 2025,
नव सृजित  सारंगढ़ जिला मुख्यालय से लगे कोसीर गांव में लंबे समय से नवीन महाविद्यालय  की मांग हो रही है। कई बार यहां महाविद्यालय खोलने निरीक्षण किया जा चुका है। सारंगढ़ नव सृजित जिला होने के बाद यह दूसरा निरीक्षण है। पहला निरीक्षण 16 दिसंबर 2024 को और दूसरा निरीक्षण पहले निरीक्षण के 07 वे माह में 26 जून 2025 को सारंगढ़ पंडित लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एल.एस.पटेल ने गुरुवार दोपहर करीब 1 बजे शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल कोसीर अपनी टीम के साथ पहुंचे थे। कॉलेज खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज और नियमों का परिपालन करते हुए हायर सेकेंडरी स्कूल कोसीर के प्राचार्य एसपी भारती आस - पास के पोषित शालाओं और जमीन की जानकारी सरपंच से ली गई।
नए भवन के लिए जगह और व्यवस्था में चलाने के लिए पुराने हॉयर सेकेंडरी भवन का अवलोकन करते हुए नवीन महाविद्यालय खोलने की प्रक्रिया के लिए निरीक्षण किया गया और पंचनामा तैयार कर देस्तावेज तैयार की गई। इस निरीक्षण और कार्यवाही से फिर एक बार अंचल में उत्सुकता देखी जा रही है। 
कोसीर में नवीन महाविद्यालय खोलने की मांग बहु प्रतीक्षित है। जो लंबे समय से होती रही है। इस बहु प्रतीक्षित मांग को अंचल के जनप्रतिनिधि और विशेषकर सारंगढ़ अंचल के वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार लक्ष्मीनारायण लहरे पिछले 20 वर्षों से अधिक समय से जिंदा रखे हैं वे कोसीर में महाविद्यालय की मांग करते आ रहे हैं।फिर एक बार महाविद्यालय की जिन बाहर निकल गई है और आस जग गई है। नवीन कॉलेज के लिए निरीक्षण में पहुंची सारंगढ़ शासकीय पंडित लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्याल के प्राचार्य एल एस पटेल उनके साथ प्राध्यापक एस सी नेताम और यु आर पटेल पहुंचे हुए थे। निरीक्षण में नवीन महाविद्यालय खोलने को लेकर चर्चाएं हुई इंद्रावती भवन रायपुर  के पत्र के आधार पर यह निरीक्षण किया। वही संभावना व्यक्त किया जा रहा है की नवीन महाविद्यालय खुल सकती है। वही निरीक्षण दल प्रभारी ने पूर्व में निरीक्षण किए जगह भी पहुंचे और नवीन महाविद्यालय भवन के लिए जो जमीन का नक्शा दिया गया था  4 हेक्टेयर करीब 10 एकड़ उस जमीन को मुहैया कराने के लिए कहा गया है। जिसके लिए गौठान की सामने की जमीन की नक्शा दी गई है और वर्तमान सरपंच ग्राम पंचायत ने अपनी पूर्व की प्रस्ताव जमीन को देने की बात हुई। निरीक्षण दल के प्रमुख पं.लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.एल. एस. पटेल ने पंचनामा तैयार करते हुए प्रमुख लोगों के हस्ताक्षर लिए। वही निरीक्षण में पुनः सभी दस्तावेजों की मांग करते हुए पूर्ण करने की बात कहे। जिसमें प्रमुख रूप से प्राचार्य एस. पी.भारती, सारंगढ़ पूर्व विधायक सुत्री कामदा जोल्हे, गांव के सरपंच श्रीमती सुमन राव,उप सरपंच प्रतिनिधि अधिवक्ता पोलेश्वर बनज , सारंगढ़ जनपद सदस्य प्रतिनिधि भैरव नाथ जाटवर ,वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार लक्ष्मी नारायण लहरे,श्याम कुमार पटेल ,लक्ष्मीनारायण पटेल , सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र राव , साधु राम लहरे , वैदिक विद्यामंदिर के प्राचार्य घनश्याम यादव ,संस्था के शिक्षक रामेश्वर प्रसाद जांगड़े ,विजय महिलाने,राजकुमार जांगड़े आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments