शासकीय कर्मचारी ने पंचायत चुनाव में किया खुला हस्तक्षेप, मामला ग्राम पंचायत सिवनी आरंग का

शासकीय कर्मचारी ने पंचायत चुनाव में किया खुला हस्तक्षेप, मामला ग्राम पंचायत सिवनी आरंग का 
    बर्खास्तगी की मांग को लेकर रायपुर रेल मंडल को सौपा शिकायत पत्र
  रायपुर (सुघर गांव)। 27 जून 2025,
रायपुर रेल मंडल के डीजल लोको शेड में कार्यरत शासकीय कर्मचारी राजेन्द्र धीवर एक विवाद में घिर गए हैं। उन पर आरोप है कि उन्होंने ग्राम सिवनी में हुए पंचायत चुनाव 2025 के दौरान अपने रिश्तेदार, जो सरपंच पद के प्रत्याशी थे, जिसके पक्ष में सार्वजनिक रूप से प्रचार किया। राजेन्द्र धीवर केंद्र सरकार के अधीन कार्यरत कर्मचारी हैं, जिनके लिए राजनीतिक गतिविधियों में भाग लेना सख्त वर्जित है। गांव के जागरूक नागरिक पुरुषोत्तम धीवर एवं 2 दर्जन से ज्यादा जागरूक ग्रामीणों ने मामले की गम्भीरता को देखते हुए गंभीर बताते रायपुर रेल मंडल के प्रबंधक को लिखित शिकायत दी है। शिकायत में चुनाव प्रचार के दौरान खींचे गए स्पष्ट फोटो भी संलग्न किए गए हैं, जिनमें शासकीय कर्मचारी मतदाताओं से अपील करते हुए नजर आ रहे हैं। शिकायतकर्ताओं ने अपनी शिकायत में मांग की है कि ऐसे कर्मचारी के विरुद्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए और यदि दोष सिद्ध होता है तो सेवा से बर्खास्त किया जाए। उनका कहना है कि राजेन्द्र धीवर की चुनावी सक्रियता से निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया प्रभावित हुई और उनके हार का मुख्य कारण भी यही पक्षपात पूर्ण प्रचार रहा। यह मामला न सिर्फ रेल प्रशासन के लिए संवेदनशील बन गया है, बल्कि इससे शासकीय सेवा की मर्यादा और चुनावी नैतिकता पर भी प्रश्न उठे हैं। 
अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं हैं। कि क्या रायपुर रेल मंडल प्रशासन निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ कठोर कार्रवाई करता है या मामला दबा दिया जाएगा। उच्चाधिकारियों द्वारा सख्त निर्णय लिए जाने की स्थिति में यह प्रकरण आने वाले समय में शासकीय कर्मचारियों के लिए एक मिसाल बन सकता है।

Post a Comment

0 Comments