कब्र की होगी खुदाई: तबरेज रज़ा की उड़ीसा में 2 माह पहले हुई थी मौत, परिवार वालों ने आकस्मिक मौत पर जताया संदेह

कब्र की होगी खुदाई: तबरेज रज़ा की उड़ीसा में 2 माह पहले हुई थी मौत, परिवार वालों ने आकस्मिक मौत पर जताया संदेह..

    जावेद अली आजाद ब्यूरो चीफ़ छत्तीसगढ़
 कोरबा (सुघर गांव)। 26 जून 2025, 
जिले में एक मृतक की कब्र को खोदकर शव बाहर निकाली जाएगी। बीते 2 माह पूर्व एक युवक की आकस्मिक मौत हो गई थी। बता दें कि रुमगरा के रहने वाले तबरेज रजा उम्र लगभग 24 वर्ष की मृत्यु के दो महीने बीत जाने बाद प्रशासन ने कब्र खोदने की अनुमति दी है।मिली जानकारी के अनुसार बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत का मामला है।  2025 के अप्रैल माह में तबरेज ने स्थानीय ठेकेदार अरुण पाल के साथ काम करने जाने को लेकर ओडिसा के रायगढ़ स्थित अलमिना इंटरनेशनल पावर प्लांट में कार्यरत था। मात्र वह 15 दिवस कार्य करने के दौरान 19 अप्रैल को तबरेज की तबीयत अचानक खराब हो गई और उस दौरान उसकी मृत्यु हो गई। ठेकेदार ने तबरेज के परिवार वालों को मामूली बीमारी होना बताकर उड़ीसा आने से मना कर दिया। इसी प्रकार तबरेज का आकस्मिक मृत्यु हो जाने पर ठेकेदार सीधा तबरेज का शव को लेकर कोरबा पहुंच गया और उसकी लाश को परिवार वालों को सुपुर्द करते हुए संबंधित जगह पर दफना दिया गया। चूंकि अब परिवार को संदेह है कि तबरेज के साथ कुछ ऐसा घटना घटित हुआ है जो कि परिवार वालों को मालूम नहीं। जिस संबंध में परिवार वालों ने प्रशासन से मामले की जांच की मांग की है जिस संबंध में तबरेज की कब्र को खोदकर मौत के कारणों का पता लगाया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments