तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री अल्प प्रवास में कसडोल पहुंचे कार्यकर्ताओं ने की आत्मीय स्वागत

तोखन साहू केंद्रीय राज्य मंत्री अल्प प्रवास में कसडोल पहुंचे कार्यकर्ताओं ने की आत्मीय स्वागत  बलौदाबाजार (सुघर गांव)। 29 जून 2025,
शनिवार को केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू निजी प्रवास के दौरान कसडोल नगर पंचायत के सर्किट हाउस पहुंचे। जहां भाजपा नगर पंचायत अध्यक्ष नागेश्वर साहू के नेतृत्व में आत्मीय स्वागत किया गया। 
इस दौरान कसडोल भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉ.सुदीप मानिकपुरी सहित पार्षदों और भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू से नगर पंचायत कसडोल को नगर पालिका बनाने की मांग नगर अध्यक्ष सहित पार्षदों ने रखा।
 जिसमें केंद्रीय राज्य मंत्री श्री साहू ने मुख्यमंत्री,
उप मुख्यमंत्री अरुण साहू सहित कलेक्टर से बात करने की बात कहा। इसके अलावा नगर पंचायत जन प्रतिनिधियों नें नगर पंचायत अन्तर्गत कई जनहित विकास कार्यों की मांग किया गया। जिसमें मंत्री श्री साहू ने आश्वासन देते हुए जल्द मांग को पूर्ण करने की बात कही। साथ ही अल्प समय में शानदार व्यवस्था करने पर जनप्रतिनिधियों को धन्यवाद दिया।

Post a Comment

0 Comments