झेरिया यादव समाज की बैठक 10 जुलाई को फुल बासन बाई यादव के नेतृत्व में करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव

झेरिया यादव समाज की बैठक 10 जुलाई को फुल बासन बाई यादव के नेतृत्व में करेंगे मुख्यमंत्री निवास का घेराव
   रायपुर (सुघर गांव)। 29 जून 2025,
झेरिया यादव समाज की एक बैठक माधव लाल यादव की अध्यक्षता में टिकरापारा रायपुर के  सामाजिक भवन में संपन्न हुआ। बैठक में निर्णय लिया गया कि  फूलबासन आगामी 10 जुलाई को यादव समाज की मंत्रिमंडल, निगम मंडल और संगठन में उपेक्षा से नाराज हो कर मुख्यमंत्री निवास का घेराव  पद्मश्री फुलबासन बाई यादव के नेतृत्व में करेगा। उक्त कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाज के महिला पुरुष शामिल होंगे। बैठक में प्रमुख रूप से संरक्षक माधव लाल यादव, अध्यक्ष दुर्गेश यादव, उपाध्यक्ष राजू यादव,सचिव ओम प्रकाश यादव,कोषाध्यक्ष राम यादव, सलाहकार दीपक यदु ,बबला यादव,महादेव यादव ,केदार यादव,रामाधार यादव, रामनारायण यादव,संतोष यादव, श्याम लाल यादव, प्रकाश यादव सहित अधिक संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहें। 
   आखिर क्यों नहीं बनाया जा रहा है यादव 
समाज की मंत्री और  निगम मंडल में अध्यक्ष 
 क्या भाजपा और कांग्रेस दोनों यादव विरोधी हैं।
 यादव समाज की जनसंख्या 35 लाख से अधिक होने के बावजूद क्यों नहीं दिया जा रहा है उनका उनका हक अधिकार। छत्तीसगढ़ में क्या कारण है कि यादव समाज को कांग्रेस भाजपा दोनों उपेक्षा की दृष्टि से देख रहें हैं।

Post a Comment

0 Comments