शासकीय भूमि में ईंट भट्टा संचालित करने वाले 18 लोगों को मिला बेदखली की नोटिस, खनिज विभाग कार्रवाई की तैयारी में…
बिलासपुर (सुघर गांव)। 27 जून 2025,
तखतपुर में शासकीय भूमि पर अवैध रूप से ईट भट्टे संचालित किए जाने की समाचार विभिन्न मीडिया में आए तब प्रशासनिक अमले ने 18 लोगों को बेदखली आदेश जारी किया।
खनिज विभाग ने 18 लोगों को नोटिस जारी कर कार्रवाई की तैयारी में
संबंधित खबर सिर्फ कागज़ी कार्रवाई या होगा एक्शन? मध्यप्रदेश से आए ईट भट्ठे की संचालन पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर गाढ़ी कमाई करने माफिया का छत्तीसगढ़ में फल-फूल रहा अवैध ईंट भट्ठा कारोबार,प्रशासन की नाक के नीचे चल रहा खेल।
मामला तखतपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम पंचायत विजयपुर का है, जहां मध्यप्रदेश से आ कर शासकीय भूमि पर प्रशासन के नाक के नीचे धड़ल्ले से अवैध ईंट भट्टे संचालित कर रहे हैं। इससे पास की नदी में अवैध खुदाई के साथ भट्टे से निकलने वाले कोयले के धुएं से पर्यावरण प्रदूषित हो रहा है। इसके अलावा ग्रामीणों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण लगातार अवैध ईंट भट्टे की शिकायत कर रहे थे,लेकिन प्रशासनिक अमला कार्रवाई करने में कोताही बरत रहा था। जिसके बारे में विभिन्न मीडिया ने इस खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया,जिसके बाद विभाग हरकत में आया। मामले में जिला खनिज अधिकारी रमाकांत सोनी ने बताया कि 18 लोगों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है। संतोषप्रद जवाब नहीं मिलने पर पेनाल्टी की कार्रवाई की जाएगी। और आगे भी क्षेत्र में इस तरह के अवैद्य ईट भट्टे संचालित करने वालों के खिलाफ कारवाई जारी रहेगी।
0 Comments