एसईसीएल दीपका में कलिंगा कंपनी का बढ़ती मनमानी से क्षेत्रवासी परेशान

एसईसीएल दीपका में कलिंगा कंपनी का बढ़ती मनमानी से क्षेत्रवासी परेशान,पिछले बार हुआ रोजगार को लेकर हड़ताल,विकास दुबे और एसईसीएल के अधिकारी निकले झूठे, किया था मांग पूर्ण करने आश्वस्थ,कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल,मुकेश जायसवाल थे मौजूद 
     प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो  
 कोरबा (सुघर गांव)। 20 जून 2025,
जिले में संचालित एसईसीएल दीपका के कलिंगा कंपनी में सुबह 05 बजे से प्रभावित ग्रामीणों ने कलिंगा कंपनी के सामने भूख हड़ताल पर बैठे थे। उनका कहना था,कि जब तक हमारे प्रभावित लोगों को रोजगार नही दिया जाता तब तक इस कंपनी के सामने में बैठे रहेंगे।
जहां कलिंगा कंपनी के जीएम विकास दुबे ने बताया था कि यहां बाहरी लोगों को 50 प्रतिशत रखा गया है और 30 प्रतिशत प्रभावितों को लेकिन वही स्थानीय बेरोजगारों का कहना था,कि ये झूठ बोल रहा है हमारे लोगों को मात्र 30 प्रतिशत रखा गया है। कलिंगा के प्रबंधक विकास दुबे के द्वारा काफी देर तक बातचीत भी किया गया था। फिर कुछ घंटे बाद कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल और मुकेश जायसवाल वहां पहुँचे। जहाँ कलिंगा के प्रबंधन द्वारा आश्वासन दिया गया था कि इस बार स्थानीय लोगों को ही रोजगार दिया जायेगा। 
जहाँ मौजूद क्षेत्रीय विधायक प्रेमचंद पटेल,मुकेश जायसवाल, विकास दुबे,एसईसीएल के अधिकारी गण,शेखर चौहान, शांति धीवर एवं आस पास के सरपंच, ग्रामीण जन उपस्थित रहें। सभी के निर्णय को मानते हुए हड़ताल को यही स्थगित किया लेकिन बोला गया था उन बातों का पूर्ण रूप से पालन नही किया जाएगा तो फिर से उग्र आंदोलन किया जाएगा। 
आपको बता दे,कि एसईसीएल दीपका वि. परियोजना में कार्यरत ठेका कम्पनी कलिंगा के द्वारा स्थानीय बेरोजगारों को वैकल्पिक रोजगार नहीं देने के संबंध में पिछले बार 15.06.2025 को कलिंगा कम्पनी  के केम्प का गेट सामने हड़ताल किया गया था। लेकिन उस हड़ताल में हम छत्तीसगढ़ियों को अश्वासन दिया गया था,कि आपके मांगो को पुरा किया जाएगा और एक समिति का गठन किया जाना था। जिसमें एसईसीएल द्वारा जो समिति बनाया गया वो गलत है।जो समिति बनाया गया है उसमे स्थानीय जन प्रतिनिधि एवं हड़लात कर रहे संयोजक एवं अध्यक्ष का नाम नही है। जिसमे संयोजक शांति लाल धीवर,अध्यक्ष शेखर सिंह चौहान का नाम रहना चाहिए।
लेकिन एसईसीएल अधिकारी व कलिंगा के जीएम विकास दुबे  द्वारा हमारे साथ छल कर दिया गया। इसलिए हमारा निवेदन है कि हम प्रार्थी गण एस.ई.सी.एल. दीपका क्षेत्र/परियोजना के अंतर्गत प्रभावित एवं स्थानीय बेरोजगार युवक है,जो कि हमारे स्थानीय बेरोजगारों को वैकल्पिक रोजगार देने हेतु हमारे द्वारा दिनांक 09.06.2024 को ज्ञापन आपको दिया गया था कि कलिंगा कम्पनी में कार्यरत मजदूरों कि सूची की मांग एवं बाहरी प्रांत के कर्मचारियों को हटाते हुये क्षेत्रीय बेरोजगारों को वैकल्पिक रोजगार की मांग के लिए आवेदन दिया गया था तथा दिनांक 15.06.2025 को कलिंगा कम्पनी के गेट व कार्यालय का घेराव किया गया था। जिसमें कलिंगा महाप्रबंधक विकास दुबे के द्वारा यह आश्वासन दिया गया था कि बाहरी प्रांत से कार्यरत कर्मचारियों/मजदूरों को हर माह 30 - 30 करके निकाल दिया जाएगा। और दिनांक 16.06.2025 से ही स्थानीय 30 ड्राइवरों को वैकल्पिक रोजगार दिया जावेगा।
 परन्तु अभी तक स्थानीय बेरोजगारों को वैकल्पिक रोजगार नहीं दिया गया। हमारे द्वारा यहाँ का सूची मांग किया गया था। आज तक केवल झूठा आश्वासन देकर हमें गुमराह करते हुए चला आ रहा है जिससे प्रार्थीगण क्षुब्ध हो कर दिनांक 22.06.2025 को कलिंगा कम्पनी के गेट बंद कर कार्यालाय का घेराव अनिश्चितकालीन हडताल किया जावेगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन, प्रशासन एवं एस.ई.सी.एल. दीपका वि. परियोजना,कलिंगा कम्पनी के अधिकारियों का होगा। 
          *इन सभी को दिया गया ज्ञापन* 
श्रम वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री छ.ग.शासन, विधायक कटघोरा,उपाध्यक्ष जिला पंचायत कोरबा,पुलिस अधीक्षक, अनुविभागीय अधिकारी (रा.) पाली,तहसीलदार हरदी बाजार/ दीपका,थाना प्रभारी हरदी बाजार दीपका,महाप्रबंधक, एस.ई.सी.एल.दीपका क्षेत्र, कलिंगां कम्पनी एस.ई.सी.एल. दीपका वि.परियोजना को स्थानीय प्रभावित लोगों द्वारा अपने रोजगार जन समस्याओं को अवगत कराते हुए ज्ञापन सौंपा गया हैं।

Post a Comment

0 Comments