गायत्री जाटवर सरपंच ग्राम पंचायत हटौद को नशामुक्त ग्राम बनाने पर एसपी भावना गुप्ता ने किया सम्मानित

गायत्री जाटवर सरपंच ग्राम पंचायत हटौद को नशामुक्त ग्राम बनाने पर एसपी भावना गुप्ता ने किया सम्मानित
   बलौदाबाजार (सुघर गांव)। 20 जून 2025,
पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने गत दिनों बुधवार को विकासखंड कसडोल के ग्राम पंचायत हटौद  सरपंच गायत्री देवी जाटवर को नशामुक्ति आदर्श ग्राम बनाने पर सम्मानित किया। ग्राम पंचायत हटौद में नए सरपंच बनने के बाद श्रीमती जाटवर ने पूरे गांव में अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाया साथ ही ग्राम में नशामुक्त के अलावा स्वच्छता अभियान चलाया गया। जिस पर पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने सरपंच  गायत्री देवी जाटवार को सम्मानित किया है। साथ ही आगामी समय पर पूरे गांव को नशामुक्त रखने प्रोत्साहित भी किया। प्रेस से चर्चा में श्रीमती जाटवर ने कहा कि चुनाव के दौरान हमारा मुख्य उद्देश्य गांव को नशामुक्ति करना था। जिसका मेरें समस्त जन प्रतिनिधियों द्वारा साथ देकर हमारे गांव को नशामुक्त बनाया है। इसके लिए मुझे सम्मान मिला है। इसके लिए मैं पूरे गांव की जनता जनार्दन को धन्यवाद करती हूँ।

Post a Comment

0 Comments