हरेठीकला के पूर्व सरपंच,सचिव द्वारा सी.सी.रोड का पैसा गबन कर निर्माण कार्य नहीं कराने पर सीईओ जैजैपुर से शिकायत 
   सक्ति (सुघर गांव)। 20 जून 2025,
जिले की विकासखंड जैजैपुर ग्राम पंचायत हरेठीकला के पूर्व सरपंच, सचिव के द्वारा सी.सी. रोड का पैसा गबन कर निर्माण कार्य नहीं कराने की शिकायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर जिला सक्ती से किया गया हैं।जिसमें वर्तमान सरपंच सुशीला बाई,पंच गण, क्षेत्र की जिला पंचायत सभापति की संयुक्त हस्ताक्षर शील के साथ शिकायत पत्र जनपद पंचायत सीईओ को सौंप कर प्रेस को बताया कि पूर्व सरपंच राजेश कुमार टंडन एवं सचिव सीताराम कर्ष द्वारा सत्र 2024 - 25 में सीसी रोड निर्माण कार्य मिडिल स्कूल नीचे मोहल्ला से समलाई वार्ड की ओर तक की अनुमानित लागत राशि 22 लाख रूपये। मेन रोड से जायराम घर की ओर सी.सी. रोड निर्माण की अनुमानित लागत राशि 12 लाख रूपये की राशि को गबन कर लिया गया है। उनके द्वारा किसी भी प्रकार का सी.सी.रोड का निर्माण नहीं कराया गया है। उक्त 03 कार्य ग्राम पंचायत का मुख्य मार्ग है जो अन्य आस - पास के गाँव को जोड़ता है। उक्त कार्य का निर्माण नहीं होने पर ग्रामवासियों को आने जाने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। छात्र - छात्रओं को स्कूल आने-जाने में अनेकों कविनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। तस्वीरें जमीनी हक्कीकत बता रहा हैं कि कीचड़ पानी में गली मोहल्ले मुख्य मार्ग की कीचड़ पानी गड्डे में तब्दील बद से बत्तर हाल में हैं। उक्त निर्माण कार्यों को 03 दिवस के अंदर प्रारंभ कराने की मांग रखा गया हैं।
उक्त कार्यों को कराने कार्यवाही नहीं होने पर ग्रामवसीयों द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेदार शासन प्रशासन की होगी। इस दौरान पंच गण और ग्राम वासी अधिक संख्या में उपस्थित रहें।