ध्रुव कुमार सोनी को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता मजदूर संघ (निर्माण श्रमिक फोरम) का छ.ग. प्रदेश महासचिव बनाया गया

ध्रुव कुमार सोनी को छत्तीसगढ़ भारतीय जनता मजदूर संघ (निर्माण श्रमिक फोरम) का छ.ग. प्रदेश महासचिव बनाया गया 
    दुर्ग (सुघर गांव)। 04 जून 2025,
छत्तीसगढ़ भारतीय जनता मजदूर संघ (निर्माण श्रमिक फोरम) का ध्रुव कुमार सोनी पिता रामप्रसाद सोनी म.नं.- 154, वार्ड नं. - 37 गंजपारा, आजाद वार्ड जिला - दुर्ग निवासी को प्रदेश महासचिव  मनोनित किया गया हैं। शांत प्रकाश जाटव राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुशंसा निर्देशानुसार ध्रुव कुमार सोनी को प्रदेश महासचिव (छ.ग.) निर्माण श्रमिक फोरम) मनोनित कर खुशी व भरोसा है कि इस क्षेत्र में आप कार्य कर इस क्षेत्र से जुड़े श्रमिकों के कल्याण हेतु कार्य करने हेतु ऊर्जावान कार्यकर्ता देश में जोड़ेगे, संगठन की राष्ट्रवादी विचारधारा को सभी सहयोगी कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाएगे। संगठन के उज्जवल भविष्य के लिए आओ मिलकर साथ चलें। छत्तीसगढ़  को भारतीय जनता मजदूर संघ देश में संगठित व असंगठित क्षेत्र में श्रमिकों व उनके परिवारों को कल्याण हेतु विभिन्न रूप में कार्य कर रहा है सरकार द्वारा श्रमिकों के लिए दी जा रही योजनाओं के बारे में कैंप लगा कर छोटी गोष्ठियां कर अवगत करना संघ का मुख्य उद्देश्य है। श्रमिक कल्याण व सहयोग हेतु संघ ने इस क्षेत्र में कार्य करने के लिए सम्पूर्ण राष्ट में संगठन का विस्तार करने की योजना बनाया है। श्री सोनी को उनके शुभ चिंतको और छत्तीसगढ़ भारतीय जनता मजदूर संघ (निर्माण श्रमिक फोरम) के पदाधिकारियों प्रदेशवासियों ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

Post a Comment

0 Comments