बिलाईगढ़ मुख्यालय की जर्जर सड़कों से क्षेत्र के लोगों को हो रही कठिनाई, शासन - प्रशासन से शीघ्र मरम्मत की विधायक कविता प्राण लहरे ने की मांग”

बिलाईगढ़ मुख्यालय की जर्जर सड़कों से क्षेत्र के लोगों को हो रही कठिनाई, शासन - प्रशासन से शीघ्र मरम्मत की विधायक कविता प्राण लहरे ने की मांग”
      बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 04 जून 2025,
बिलाईगढ़ की मुख्य सड़कें लंबे समय से जर्जर अवस्था में हैं, जिससे ग्रामीणों को दैनिक आवागमन में कठिनाई हो रही है। सड़क की खस्ता हालत के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है और वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
  जन प्रतिनिधियों एवं स्थानीय निवासियों ने इस समस्या को लेकर प्रशासन से शीघ्र मरम्मत की मांग की है
    बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र की विधायक श्रीमती कविता प्राण लहरें ने बताया कि “हमने कई बार संबंधित विभाग से संपर्क किया है,लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए  सड़कों की मरम्मत के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, ताकि आम नागरिकों को सुविधा हो सके।”शासन - प्रशासन शीघ्र इस समस्या का समाधान करेगा, ताकि उन्हें बेहतर सड़क सुविधा मिल सके।

Post a Comment

0 Comments