बारिश की कहर से गरीब परिवार का घर टूटा,घर में सो रही महिला बाल - बाल बची
मिट्टी से बना घर का खपरा भरभरा कर जमीन पर गिर गया,मामूली चोट के साथ महिला सुरक्षित जावेद अली आज़ाद कोरबा (सुघर गांव)। 25 जून 2025, पिछले दिनों जिला कोरबा में अत्यधिक बरसात होने से आम जनों की जीवन शैली प्रभावित हुई है। नदी,नालों, मोहल्ले और सड़कों में बेशुमार गंदगी देखने को मिली है। वहीं दूसरी ओर बिजली की अत्यधिक कटौती, सड़कों पर प्राकृतिक पेड़ों का गिरना, लोगों के साथ आकस्मिक दुर्घटना और कुछ गरीब परिवार के लोगों का घर टूटने की खबर व जानकारी मिली है। आपको बता दें कि अमरैयापारा निवासी महिला मीना बाई जो कि प्रतिदिवस रोजी मजदूरी और दूसरे के घर में काम कर खुद का और अपने बच्चे का पालन पोषण करती है। इसी तरह वह अपने दैनिक जीवन में रोज की तरह बाहर में काम करने के बाद वापस अपने घर को आई और रात में खाना खाने के बाद अपने खुद के घर में सो गई। गनीमत रही कि उस दिन उसका बेटा अपने पिता के साथ दूसरे कमरे में सो रहा था।
मिट्टी से बना घर और घर के ऊपर खपरे से छाया हुआ छज्जा अचानक से भरभरा कर नीचे गिर पड़ा।
बता दें कि गत दिनों सुबह 5 बजे दिन शनिवार, दिनांक 21.06.2025 के आस पास की घटना है।
मीना बाई अपने घर के अंदर सो रही थी।
तड़के सुबह अचानक से खपरे से बना छत महिला मीना बाई के ऊपर गिर गया। यह प्राकृतिक व आकस्मिक घटना घटित होने से महिला को मामूली चोटे आई है उसके बाएं हाथ के कंधे फैक्चर हुआ है और शरीर के अन्य भागों में भी चोट लगी है।
महिला डरी और सहमी हुई है। भरी बरसात में प्राकृतिक तरह से किसी गरीब महिला का आशियाना उजड़ना सब कुछ खो देने के बराबर है। महिला सरकार से सहयोग राशि की मांग और आस लगाए हुए बैठी है। भरी बरसात में कोरबा जिला प्रशासन को इस मामले पर तत्परता दिखाते हुए तत्काल पीड़ित महिला को सहयोग राशि प्रदान करने की आवश्यकता है।


0 Comments