ग्राम पंचायत सिंघनसरा में सीसी रोड निर्माण पर वार्ड वासियों में खुशी की लहर,कीचड़ पानी दुर्गम पथ से मिलेगी मुक्ति

ग्राम पंचायत सिंघनसरा में सीसी रोड निर्माण पर वार्ड वासियों में खुशी की लहर,कीचड़ पानी दुर्गम पथ से मिलेगी मुक्ति 
    सक्ति (सुघर गांव)। 20 जून 2025, 
जिले व जनपद पंचायत मुख्यालय सक्ति से लगे ग्राम पंचायत सिंघनसरा में सीसी रोड निर्माण कार्य कराया गया। बारिश के दौरान अत्यंत दुर्गम कीचड़ पानी मय गड्ढे में तब्दील गली मोहल्ले में वार्ड वासियों ग्रामीण जनों की आवागमन दिनचर्या का मुख्य जन समस्या बना हुआ था। ग्राम वासियों आम जनताओं की समस्याओं को दूर करने की मांग को सरपंच नारायण (बैगा) द्वारा गंभीरता पूर्वक लेते हुए अपने कार्यकाल में प्रथम विकास कार्य के रूप में वार्ड नंबर 10 में सीसी रोड का निर्माण कार्य कराया गया। जिनके तत्परता जनहित कार्यों को लेकर दुर्गम पथ से मुक्ति मिलने पर वार्ड वासी खुश नजर आएं। नारायण (बैगा) सरपंच सिंघनसरा के प्रति धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया हैं। रामचरण दिव्या अध्यक्ष नेशनलिस्ट जस्टिस पार्टी छत्तीसगढ़ ने कहा कि लोकप्रिय युवा सरपंच नारायण बैगा द्वारा ग्राम विकास जनहित कार्यों में हमेशा सेवा के रूप में सक्रियता बनाएं रखने में सभी ग्राम वासियों की विकास भी संभव होगा। जनहित ग्राम विकास की कार्यों में सभी ग्रामवासी सरपंच के कार्यों की सहराना करेंगे और हमेशा उनके साथ में खड़े रहेंगे। सरपंच द्वारा वार्ड वासी 10 की मुख्य आवागमन की समस्याओ को दूर करने अपने कार्यकाल में सीसी रोड़ निर्माण कार्य से विकास कार्य को प्रगति देने पर उन्हें धन्यवाद देता हूँ।

Post a Comment

0 Comments