अहिल्या देवी होल्कर की 300 वीं जयंती मनाई गई स्वच्छता ग्राही दीदी हुई सम्मानित

अहिल्या देवी होल्कर की 300 वीं जयंती मनाई गई स्वच्छता ग्राही दीदी हुई सम्मानित 
  सारंगढ़ - बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 04 जून 2025, कोसीर मुख्यालय के ग्राम पंचायत भवन परिसर में अहिल्या देवी होल्कर की 300 वीं जयंती मनाई गई। जयंती कार्यक्रम में अहिल्या देवी की जीवन पर प्रकाश डाला गया और उन्हें याद करते हुए उनके तैल चित्र में पुष्प माला अर्पण कर पूजा किए। अहिल्या देवी होल्कर एक महान मराठा रानी थीं जिन्होंने 18 वीं शताब्दी में इंदौर राज्य पर शासन किया था। उनका जन्म 1725 में हुआ था और उन्होंने अपने पति खंडेराव होलकर की मृत्यु के बाद राज्य की बागडोर संभाली थी।
अहिल्या देवी होलकर एक कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक थीं। उन्होंने अपने शासनकाल में कई महत्वपूर्ण कार्य किए।
               जिनमें से कुछ प्रमुख हैं - 
उन्होंने अपने राज्य में कानून और व्यवस्था को मजबूत किया और न्याय प्रणाली में सुधार किया।
उन्होंने व्यापार और उद्योग को बढ़ावा दिया और अपने राज्य को आर्थिक रूप से मजबूत बनाया।
उन्होंने कई धार्मिक और सामाजिक सुधार किए और महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की।
उन्होंने अपने राज्य में कई मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थलों का निर्माण करवाया और तीर्थ यात्रा को बढ़ावा दिया।
अहिल्या देवी होल्कर की मृत्यु 1795 में हुई थी, लेकिन उनकी विरासत आज भी जीवित है और उन्हें मराठा इतिहास में एक महान शासक के रूप में याद किया जाता है। इस कार्यक्रम में गांव के स्वच्छता ग्राही दीदियों का शाल भेंट कर सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गांव के सरपंच श्रीमती सुमन राव,सारंगढ़ जनपद सदस्य श्रीमती हिरा भैरव नाथ जाटवर,उप सरपंच प्रतिनिधि अधिवक्ता पोलेश्वर कुमार बनज,पंच श्याम कुमार पटेल,श्रीमती नीलिमा पटेल, हुलेश,सचिव शोभा दास सिदार, सक्रिय महिला कुमारी उत्तरी यादव,राजेंद्र राव,भैरव नाथ जाटवर,लक्ष्मी पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments