सैकड़ों क्षेत्र वासियों ने रखी समस्याएं,मौके पर हुआ त्वरित समाधान
आरंग (सुघर गांव)। 12 जून 2025,
गत दिनांक 11 जून को आरंग विधायक एवं अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त) गुरु खुशवंत साहेब के द्वारा प्रत्येक सप्ताह के भांति आरंग विधायक कार्यालय में जनदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जो अत्यंत सफल और जन सरोकार से जुड़ा रहा। इस जनदर्शन में आरंग, मंदिर हसौद, समोदा, चंदखुरी,नया रायपुर सहित अनेक ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों से आए लोगों ने व्यक्तिगत, सामाजिक, प्रशासनिक और जनकल्याण से जुड़ी समस्याएं रखीं। गुरु साहेब ने सभी फरियादियों की बातों को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागीय अधिकारियों को तत्काल समाधान हेतु निर्देशित किया। कई मामलों का मौके पर ही निराकरण किया गया,जिससे आमजन को बड़ी राहत मिली। जनदर्शन के दौरान नल-जल योजना, पेंशन, राशन कार्ड,पट्टा,सड़क,शिक्षा,इलाज,श्रमिक पंजीयन और आवास योजना से जुड़े मुद्दों पर विशेष रूप से चर्चा हुई और उचित कार्यवाही सुनिश्चित की गई,जनदर्शन में सैकड़ों लोगों की भागीदारी रही। इस अवसर पर जन प्रतिनिधि,भाजपा पार्टी पदाधिकारी,स्थानीय जनसंपर्क कार्यकर्ता और अधिक संख्या में आमजन मौजूद रहे।
गुरु खुशवंत साहेब ने कहा: जनता ही हमारी शक्ति है, और उनकी समस्याओं का समाधान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता। जनदर्शन हमारी संवाद की रीढ़ है।
0 Comments