SECL दीपका/गेवरा का चल रहा मनमानी,प्रभावित क्षेत्रों में फूटा गुस्सा,अब होगा उग्र आंदोलन

SECL दीपका/गेवरा का चल रहा मनमानी,प्रभावित क्षेत्रों में फूटा गुस्सा,अब होगा उग्र आंदोलन
   प्रभावित क्षेत्रों के बेरोजगार ड्राइवर ने जिलाधीश, पुलिस अधीक्षक,प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा,श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल उपाध्यक्ष जि.पं., तहसीलदार,थाना प्रभारी हरदीबाजार,एसईसीएल महाप्रबंधक,GM कलिंगा कम्पनी दीपका को ज्ञापन सौंप कराया अवगत
  प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो
      कोरबा (सुघर गांव)। 11 जून 2025,
 जिले के SECL दीपका/गेवरा में कई  छोटे - बड़े कंपनी संचालित किया जा रहा है। जिससे कलिंगा कम्पनी (के.सी.सी.) में कार्यरत कर्मचारियों की सूची व चरित्र सत्यापन का मांग प्रभावित क्षेत्रवासियों ने किया है।आपको बता दे कि,प्रभावित ड्राइवारों ने बाहरी ड्राइवारों कर्मचारियों को हटा कर क्षेत्रीय बेरोजगार को रोजगार देने का मांग किया है। 05 दिवस के भीतर हमारी मांगो को पूरा नहीं किया गया तो  हमारे द्वारा 15.06.2025 को कलिंगा कम्पनी के गेट व कार्यालय का घेराव कर उग्र आन्दोलन किया जाएगा। आपको बता दे कि कई संगठन द्वारा विगत 03 - 04 वर्षों से रोजगार के लिये कलिंगा कम्पनी (के.सी.सी) से आवेदन देते देते परेशान हो गये है। लेकिन कलिंगा कंपनी कोई फर्क नही पड़ता लेकिन फिर एक बार हम समस्त SECL से प्रभावित क्षेत्रवासी बेरोजगार युवाओ पुरा परेशान हो कर यह मुद्दे को उठा रहे है। अब इस कम्पनी को हमे रोजगार देना पड़ेगा, अन्यथा हम अपने जमीनों को SECL को नही देंगे। स्थानीय जन प्रतिनिधियों के अनुशंसा पत्र पर भी कोई ध्यान नहीं दिया जाता न ही रोजगार दिया जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रभावित क्षेत्रों के बेरोजगार ड्राइवर ने जिलाधीश कोरबा,पुलिस अधीक्षक कोरबा,प्रेमचंद पटेल विधायक कटघोरा,श्रीमती निकिता मुकेश जायसवाल(उपाध्यक्ष) जिला पंचायत कोरबा, तहसीलदार हरदीबाजार,एसईसीएल महाप्रबंधक दीपका,थाना प्रभारी हरदीबाजार /दीपका,GM कलिंगा कम्पनी दीपका इन सभी को ज्ञापन सौंप कर अवगत कराया है। हम सभी चाहते है,कि
बाहरी प्रान्त से आये व्यक्तियों को नौकरी तत्काल दिया जाता है और प्रभावित स्थायी बेरोजगारों को रोजगार से वंचित किया जा रहा है। वर्तमान में महज 10 प्रतिशत क्षेत्रीय लोगों को रखा गया है जबकि कम्पनी के अधिकारी - विकास दुबे एवं इनके नजदीकी कर्मचारी गण द्वारा 01 - 01 लाख रूपये लेकर ड्राइवरों भाइयों को  नौकरी दिया जा रहा। बांकी मूल निवासी प्रभावित क्षेत्रीय लोगों को दर बदर लगातार भटकाया जा रहा है।
जिस कारण कलिंगा कम्पनी (के.सी.सी.) में कार्यरत कर्मचारियों की सूची मांग करते हुए थाना प्रभारी, तहसीलदार द्वारा चरित्र सत्यापन एवं मूल निवासी प्रमाण पत्र, वोटर आईडी को सत्यापन कराते हुए बाहरी प्रान्त से आये कर्मचारियों को यहाँ से हटा कर क्षेत्रीय बेरोजगार को रोजगार में रखा जाए। अगर ऐसा नही होता है तो हमारे द्वारा 15.06.2025 रविवार को कलिंगा कम्पनी के गेट और कार्यालय का घेराव कर आन्दोलन किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी कलिंगा कम्पनी एवं प्रशासन की होगी। आपको बता दे कि ,कलिंगा कंपनी का नाम दीपका में सबसे ऊंचा है। कलिंगा कंपनी एक खास कंपनी है जिसके जरिए से पूरा मलगाँव को ध्वस्त किया गया और ग्रामीणों के घरों को डोजरिंग करके उन्हे घर से बेघर किया गया है। कई तो मुआवजा का पूरा आनंद लिए लेकिन कई लोगों को किसी पेड़ के नीचे रहना पड़ रहा है। उन्हे घर भी नसीब नही हैं यह हाल बेहाल हैं स्थानीय लोगों मूल निवासी का।

Post a Comment

0 Comments