भू - विस्थापितों किसानों को नौकरी,मुआवजा बसाहट के लिए ऊषा विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

भू - विस्थापितों किसानों को नौकरी,मुआवजा बसाहट के लिए ऊषा विश्वकर्मा ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन
       प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो
कोरबा (सुघर गांव)। (सुघर गांव)। 13 जून 2025,
जिले के पाली ब्लॉक अंतर्गत हरदी बाजार में स्थापित कोयला कर्मचारी संघ एसोशिंयेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुश्री उषा विश्वकर्मा ने कोरबा जिला के कोलांचल क्षेत्र के भू - विस्थापितों के विभिन्न समस्याओं को लेकर के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कोरबा आगमन पर ज्ञापन सौंपा। जिसमें स्थानीय भू - स्थापितों को रोजगार में प्राथमिकता मुआवजा, बसाहट विभिन्न कंपनियों द्वारा जमीन अधिग्रहण पिछले 20 वर्षों से किया गया है उनको नौकरी दिया जाए। कंपनी द्वारा जीवनदायनी नदी लीलागर को  प्रदूषित किया गया है जिसको साफ सुथरा करते हुए प्रदूषण मुक्त किया जाए। कंपनी द्वारा स्थानीय बेरोजगारों को प्रशिक्षण व अन्य क्षेत्रों में रोजगार का अवसर प्रदान करें। इसी प्रकार इन्होंने एसईसीएल से मुआवजा बसाहट तथा जिनके जमीन अधिग्रहण हो गया है उनको बसाहट मुआवजा व नौकरी दिलवाने की मांग किया है। जिसमें रेंकी सुवभोडी, मलगांव,हरदी बाजार,रलिया,भिलाई बाजार पाली पड़नीया, बुडबुड़,करतलीं आदि ग्रामों के भू - विस्थापितों को नौकरी बसाहट, मुवावजा तथा शिक्षित महिलाओं को रोजगार दिलाने के लिए व रमतराई से नराईमुड़ा (रैनपुर) तक सड़क निर्माण के लिए मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौपा गया हैं। इनके मांग को स्थानीय ग्रामीणों ने जायज बताया है।

Post a Comment

0 Comments