वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 50 वीं जन्म जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए सांसद,विधायक, जनप्रतिनिधि गण

वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 50 वीं जन्म जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुए सांसद,विधायक, जनप्रतिनिधि गण 
  जांजगीर (सुघर गांव)। 29 जून 2025, 
जिले की जांजगीर के डीबीएम आईटीआई परिसर में वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की 50 वीं जन्म जयंती पर आयोजित रक्तदान शिविर में श्रीमती कमलेश जांगड़े सांसद जांजगीर - चाम्पा, ब्यास कश्यप विधायक जांजगीर - चाम्पा, शेषराज हरबंश विधायक पामगढ, श्रीमती सत्यालता आनंद मिरी अध्यक्ष एवं गगन जयपुरिया उपाध्यक्ष जि.पं.जांजगीर - चाम्पा,रवि पांडेय  सम्मिलित हुए। वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू को इस दौरान उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। जन समूह को सम्बोधित करते हुए कहा कि श्री साहू की पत्रकारिता  क्षेत्र में उनके द्वारा किए गे कार्य को कभी भुलाया नहीं जाएगा। उन्होनें समाज की सच्चाइयों को सामने लाने के साथ ही लोगों को जागरूक करने का काम अपने कलम चलाने में किया है। कार्यक्रम में रक्तदान कर्ताओं,समाज सेवी,पत्रकार गणों को स्मृति चिन्ह प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मान किया गया जिसमें जिले और क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से पहुंचे जन प्रतिनिधि गण, पदाधिकारी गण,पत्रकार बंधु एवं अधिक संख्या में गणमान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments