सुंदर लाल लहरे
बिलाईगढ़ (सुघर गांव)। 02 अप्रैल 2025,
सारंगढ़ - बिलाईगढ़ जिले के जनपद पंचायत बिलाईगढ़ अंतर्गत ग्राम पंचायत भंडोरा सरपंच टीकाराम चेलक द्वारा बढ़ते ग्रीष्मकालीन में पेयजल की समस्याओं ग्रामीणों की निस्तारी को विशेष ध्यान देते हुए नाला का सफाई करा रहें हैं। जिससे गांव के अमजनों को स्वच्छ पेयजल के साथ निस्तारी की समस्याओं से निजात मिलेगा। गांव की तालाब नाला की साफ सफाई से स्वच्छता का संदेश लोगों को मिलेगा। सरपंच श्री चेलक ने ग्राम विकास जनहित कार्यों को अपना मुख्य प्राथमिकता लेकर सबके साथ सबके विकास को पूरा करने सार्थक प्रयास करने में लगे हैं। जिससे ग्राम वासियो में खुशी का माहौल हैं और उप सरपंच पंच गण सभी की सहयोग से गांव में नालियों गलियों तालाबों नाला की सफाई कराया जा रहा हैं।
0 Comments