राजू दिवाकर को नेशनलिस्ट जस्टिस पार्टी छत्तीसगढ़ के सक्ती जिलाध्यक्ष बनाया गया सक्ती (सुघर गांव)। 02 अप्रैल 2025, रामचरण दिव्या अध्यक्ष नेशनलिस्ट जस्टिस पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा राजू दिवाकर को अनुशंसित कर शक्ति जिलाध्यक्ष बनाया गया हैं। श्री दिव्या ने कहा कि अभी हमारे सतनामी समाज को एकजुट हो करके अपने समाज के लोगों की हक़ अधिकार की लड़ाई लड़ेंगे। अपना हक़ के लिए बाबा साहब डॉ.भीमराव अंबेडकर के बताए रास्ते पर चलेंगे क्योंकि हम भारतीय संविधान को मानने वाले लोग है। जिससे देश की कानून पर पूरे सरकार चलते आ रहे हैं और मेरे भाई SC ST OBC की हक़ अधिकार की लड़ाई लड़ने के लिए हम हमेशा समाज के लोगों साथ है। कभी भी मेरा जरुरत पड़ेगा तो मुझे सेवा करने का मौका दे। उक्त बातें रामचरण दिव्या अध्यक्ष नेशनलिस्ट जस्टिस पार्टी छत्तीसगढ़ ने प्रेस में जानकारी देते हुए राजू दिवाकर को शक्ति जिलाध्यक्ष नियुक्ति की सूचना देते कहा।
राजू दिवाकर ने शक्ति जिलाध्यक्ष नियुक्ति पर रामचरण दिव्या अध्यक्ष को धन्यवाद दिया और अपने जिम्मेदारियों को पूरा निष्ठा पूर्वक निर्वाहन करने का संकल्प लिया।
इस दौरान नेशनलिस्ट जस्टिस पार्टी छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों से पहुंचे पदाधिकारी गण और आस पास के ग्रामीण जन उपस्थित रहे। रामचरण दिव्या अध्यक्ष और पदाधिकारी गण नेशनलिस्ट जस्टिस पार्टी छत्तीसगढ़ द्वारा राजू दिवाकर को शक्ति जिलाध्यक्ष नियुक्ति प्रमाण पत्र सौंप कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गई। राजू दिवाकर ने रामचरण दिव्या और संगठन के उपस्थित पदाधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
0 Comments