विशाल त्रिदिवसीय कुंआ बोड़सरा धाम मेला 02 से 04 अप्रेल तक आयोजित

विशाल त्रिदिवसीय कुंआ बोड़सरा धाम मेला 02 से 04 अप्रेल तक आयोजित 
    प्रमोद कुमार बंजारे संभाग ब्यूरो 
बिलासपुर (सुघर गांव)। 02 अप्रैल 2025, जिले के बिल्हा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बोड़सरा को संत गुरू घासीदास बाबा जी की द्वितीय सुपुत्र शूरवीर बलिदानी राजागुरु बालकदास साहेब जी की कर्म भूमि माना जाता हैं। जहां ऐतिहासिक राजागुरू बालकदास के समकालीन बोडसरा बाड़ा (राजमहल) था। जिसे 
राजागुरु बालकदास बाबा जी द्वारा बनवाया गया था।
दक्षिण क्षेत्र में भंडारपुरी धाम "मोतीमहल" तो उत्तर दिशा बिलासपुर क्षेत्र में "बोड़सरा बाड़ा" धाम। यह राजागुरु की कर्मभूमि है। यहां वे निवास करते थे और अपने संतो को सतोपदेश देते थे और न्याय करते थे। यहां राजागुरु जी का धन- धान्य,सोना-चांदी,तलवार, बरछी, भाला अखाड़ा से परिपूर्ण औजार थे। बाड़ा लगभग 04 एकड़ के परकोटे पर बना हुआ है। वर्तमान स्थिति में बोड़सरा बाड़ा में पुलिस बल तैनात हैं यहां बाड़ा के अंदर सतनामी समाज के लोगों को जाना मना है। गांव बोड़सरा,जिले बिलासपुर से 27 किलोमीटर दूर बिल्हा क्षेत्र के "बोड़सरा बाड़ा" थाना- चकरभाठा के अंतर्गत आता है। राजागुरू बालकदास के समयकाल से अब तक लगातार मेला भरता आया है जो आज तक निरंतर जारी है। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र शुक्ल पंचमी से चैत्र शुक्ल सप्तमी को 03 दिवसीय संत समागम गुरू दर्शन मेला 02 से 04 अप्रेल 2025 तक आयोजित किया जा रहा हैं। जहां वर्तमान में गुरु वंशज राजागुरु बालदास साहेब जी के नेतृत्व में 03 दिवसीय विशाल मेला का आयोजन होता है और बाड़ा को सतनामी समाज के सुपुर्द करवाने के लिए कानूनी प्रयास कर रहे हैं। जिसमें समस्त संत समाज का साथ राजागुरु बालदास जी को प्राप्त है।
समाज के सभी लोगों को यकीन है,कि धर्मगुरु बालदास साहेब जी के अगुवाई में सरकार अति शीघ्र बोड़सरा बाड़ा को सतनामी समाज को सौपेगा। जैसा तेलासीबाड़ा के मामले में किया था। इस वर्ष 02 - 03 और 04 अप्रैल को मेला आयोजित है। गुरू खुशवंत साहेब विधायक आरंग एवं उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण छत्तीसगढ़ शासन, गुरू सौरभ साहेब सदस्य जिला पंचायत रायपुर और गुरू ढालदास साहेब,गुरू सोमेश साहेब विशेष रूप से गुरू दर्शन मेला में उपस्थित हो कर समाज की दशा और दिशा को सुदृढ़ करने संत समाज को एकजुटता रखने की संदेश आशीर्वाद वचन से सम्बोधित कर मार्गदर्शन करेंगे।जिसमें समाज प्रमुख,आम जन मानस साथ ही छत्तीसगढ़ राज्य के अनेकों मंत्री एवं विधायक गण उपस्थित रहेंगे। राजमहंत विष्णु बंजारे सतनामी द्वारा सामाजिक ग्रुप और सोशल मीडिया में जानकारी साझा कर जन मानस में प्रचार प्रसार किया जा रहा हैं।

Post a Comment

0 Comments