राजेश टंडन सरपंच ने लगाया आरोप शासन प्रशासन शराब दुकान के प्रस्ताव के लिए बना रहे दबाव
सुकदेव प्रसाद बंजारे
आरंग (सुघर गांव)। 01 अप्रैल 2025, जिले रायपुर के आरंग विधानसभा के अंतर्गत स्थित ग्राम पंचायत ख़ौली जो अभी तक शांति का टापू था। जहां अब शासन - प्रशासन ग्राम ख़ौली में नया शराब दुकान संचालित करने पर उतारू है। जिसकी सूचना सरपंच व ग्रामीणों को मिलने पर गांव में विरोध का आंधी चल पड़ा है। वही शासन - प्रशासन लगातार स्थानीय जन प्रतिनिधि सरपंच पर दबाव बनाया जा रहा। जिसको सरपंच राजेंन्द्र कुमार टंडन के नेतृत्व में गांव की महिला पुरुषों बुजुर्ग सभी शराब दुकान के विरोध में धरना प्रदर्शन किया। वही गांव की महिलाओं पुरुष सभी ने कहा कि कल तक कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में बीजेपी के बड़े नेताओं द्वारा शराब को चुनाव पर बड़ी मुद्दा बनाकर अपना सरकार बनाए लेकिन आज बीजेपी के शासनकाल में गांव - गांव में शराब भट्टी खोलने पर उतारू है। वही गांव में अब शराब भट्टी खुलने से गांव और आस पास के गांवो में भी अपराध बढ़ने लगेंगे बहन बेटियों को पियक्को का तंज झेलना पढ़ेगा वही गांव की शांति अमन भंग हो जाएगा। गांव में दारु भट्टी होने से नशा खोरी चोरी लूट घरेलू हिंसा जैसे अपराध आम बात हो जाएगी। इन सब बातों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीणों द्वारा लगातार गांव में शराब दुकान को लेकर विरोध जारी वही सरपंच का कहना है, कि शासन प्रशासन द्वारा गांव में शराब दुकान खोलते है तो भट्टी के सामने ही ग्रामीणों द्वारा महिला पुरुष बच्चे बुजुर्ग सभी अनिश्चितकालीन धरने पर बैठने की बात कही।
0 Comments