चांँपा (सुघर गांव)। श्रीकृष्णा हॉस्पिटल चाँपा में घटना की जानकारी मिलते ही महिला के परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए चाम्पा पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पीड़िता की शिकायत पर डॉ जयप्रकाश देवांगन के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया। आरोपी डॉक्टर घटना के बाद फरार था और पुलिस से बचने के लिए बिलासपुर की ओर भागने की कोशिश कर रहा था। लेकिन पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए उसे रास्ते में ही गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल, पुलिस आरोपी डाक्टर से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। यह गिरफ्तारी उस घटना के बाद हुई जिसमें एक महिला ने इलाज के दौरान डॉ पर अनुचित व्यवहार करने का आरोप लगाया था। चाम्पा के कृष्णा हॉस्पिटल के डॉ जयप्रकाश देवांगन को महिला से छेड़छाड़ के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
0 Comments