मनीराम पंकज
कसडोल (सुघर गांव)। 02 अप्रैल 2025, बिलाईगढ़ विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पूरा वनांचल जो हरे भरे वनों के नाम से जाना जाता था। वहां आग की तबाही मचा हुआ है, वन विभाग के कर्मचारी लापरवाही पूर्वक घूम रहे हैं, ना तो अधिकारी कर्मचारी को तकलीफ है नहीं सरकार इस पर कोई कदम उठा रहे है। दिन प्रतिदिन वनों की तबाही वनांचल क्षेत्र की गाँवो की जंगल में देखी जा रही है। कसडोल वन परिक्षेत्र की ग्राम राजादेवरी, कुम्हारी, कोराडीह, सोनाखान,कसौंदी नवागांव से कसडोल जाते तक पूरे जंगल जल रहा है। छोटे-बड़े पौधे,हजारों की संख्या में जल कर खाक हो चुके है। इसे एक लापरवाही मानी जाए या किसी की सोची समझी षड्यंत्र।
आखीर इसका जवाबदार कौन है ?
यह समझ से परे है। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आस पास के ग्रामीणों द्वारा हरे भरे वनो और अपने निवास स्थानों तक बना खतरे की घड़ी को देखते हुए तत्काल उचित कार्रवाई करने की बात कहा है।
वानंचल क्षेत्र की ग्रामीणों जनों ने आगे बताया कि इसके पूर्व ग्राम भानपुर,वन अर्जुनी परिक्षेत्र में चैन जेसीपी से वनों को खुले आम उखाड़ कर मैदान बनाया गया कोई कार्रवाई नहीं हुआ है। कई अखबार में समाचार प्रकाशन हुआ,लिखित में अधिकारी कर्मचारियों को अवगत कराते हुए आवेदन दिया गया,परंतु वन विभाग द्वारा कोई कार्रवाई नहीं किया गया। यह वन विभाग की लापरवाही है या स्थानीय प्रशासन जान बूझकर वनों को खत्म करना चाहता है। एक ओर पौधे लगाओ कह कर लाखों करोड़ों रूपये खर्च कर रही है वहीं दूसरी ओर जंगल जल रहा है। इससे स्पष्ट होता है कि, सरकार वनों के प्रति उदासीन है।
क्या कहा परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी रूपेंद्र साहू ने
इस संबंध में वन परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुनी रूपेंद्र साहू से संपर्क करने पर बताया कि जंगल में आग लगी थी उसमें काबू पा लिया गया है। 02- 02 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग 05 - 07 जगह आग लगी थी। जिनका सेटेलाइट के माध्यम से डिवीजन ऑफिस में सूचना मिलता है, फिर हमें पता चलता है उसके बाद वन में लगी आग को बुझाया जाता है।
0 Comments