आरंग (सुघर गांव)। 02 मार्च 2025, जिले रायपुर के जनपद पंचायत आरंग अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनपैरी ओबीसी सामान्य सीट से दूसरी बार श्रीमती संतोषी नंदराज साहू सरपंच बनी। श्रीमती संतोषी नंदराज साहू ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुदेश साहू को 192 वोट से पराजित किया। कुल 463 वोट श्रीमती संतोषी नंदराज साहू को मिले और सुदेश साहू को 150 वोट मिले। यहां कुल वार्ड 12 ओबीसी सामान्य सीट से विजय हासिल की श्रीमती संतोषी नंदराज साहू ने। वें 2015 से 2019 तक पहली बार सरपंच रह चुकी हैं।2020 सामान्य महिला आरक्षित सीट पर पराजित हुई थी अब 2025 में जीत दर्ज कर 02 बार सरपंच चुनी गई। जीत दिलाने पर उन्होंने ग्रामवासियो मतदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया हैं। ग्राम विकास और जनहित कार्यों में सभी को साथ लेकर अपनी जिम्मेदारी को निर्वहन करने के लिए संकल्पित हैं।
0 Comments