आरंग (सुघर गांव)। 02 मार्च 2025, रायपुर जिले के आरंग जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटेसर से सरपंच सुभाष बंजारे ने 209 वोट पा कर अपने प्रतिद्वंदी महेंद्र जांगड़े को पराजित कर कांटे की टक्कर देकर नवनिर्वाचित सरपंच बने। सुभाष बंजारे को 209 वोट और महेंद्र जांगड़े को 187 वोट मिले। यहां कुल 06 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे, जिसमें 03 पुरुष और 03 महिला प्रत्याशी शामिल रहें। ग्राम पंचायत कुटेसर में कुल 10 वार्ड हैं जिसमें 06 प्रत्यासियों ने चुनावी मैदान में कड़ी टक्कर दिया जिसमें सभी 05 प्रत्याशी को पछड़ाते हुए सुभाष बंजारे ने बहुत कम अंतर 22 वोट से जीते। सुभाष बंजारे ने जीत दर्ज करने पर ग्राम वासियों और मतदाताओं के प्रति आभार जताया हैं। उन्होंने ग्राम विकास और जनहित कार्यों में सबको साथ लेकर चलने का संकल्प लिया हैं। युवा सरपंच चुने जाने पर ग्राम वासियों में ख़ुशी की माहौल हैं।
0 Comments