विष्णु कोसरिया
केशकाल (सुघर गांव। 16 मार्च 2025, विधायक कार्यालय केशकाल में होली उत्सव के अवसर पर होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। इस शुभ अवसर के बीच विधायक श्री टेकाम के परिवार जन शामिल हुए। विधानसभा क्षेत्र के देवतुल्य नागरिक गण के साथ एक दूसरे को रंग लगाकर होली की खुशियां बांटी गई। इस उमंग भरी त्यौहार के अवसर पर एक दूसरे रंग लगाते हुए सभी को मिठाई खिलाकर बधाई शुभकामनाएं दी गई।
इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता गण सहित,कार्यकर्ता गण एवं क्षेत्र के नागरिक गण अधिक संख्या में शामिल हुए।जिसमें सभी को विधायक नीलकंठ टेकाम द्वारा रंग लगाया गया,साथ ही मुंह मीठा कराते हुए सभी के लिए विशेष तरह का व्यंजन का व्यवस्था किया गया था।
छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और वर्ष का अंतिम फाल्गुन त्यौहार रंगोत्सव होली पर्व को शांति पूर्ण रूप से मनाया गया।
0 Comments