कोमल देवांगन जिला ब्यूरो
मुंगेली (सुघर गांव)। 04 मार्च 2025,
जिले के लोरमी ब्लाक अंतर्गत ग्राम मानिकपुर में एक ऐसा परिवार है,जहां एक ही परिवार के 04 सदस्य पंच,सरपंच,जनपद और जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुए हैं। इस परिवार की राजनीति व समाज सेवा क्षेत्र में पिछले 30-35 वर्षों से एक विशेष दखल है। वर्तमान में इस परिवार का नेतृत्व सतनामी समाज के गौरकरण भास्कर करते हैं,जो सामाजिक पदाधिकारी भी है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए हुए मतदान के परिणाम में पंच पद के लिए धरमीन बाई भास्कर को मतदाताओं ने चुना है। सरपंच पद पर दिलीप भास्कर को 950 वोटों से जीत दिलाई है। वहीं मनीता दिलीप भास्कर को जनपद पंचायत सदस्य के लिए 2000 प्लस वोटों से जीत मिली है। वहीं शांति देवचरण भास्कर को मतदाताओं ने जिला पंचायत सदस्य के रूप में सेवा का अवसर दिया है। ज्ञात हो कि उक्त परिवार से सन 1995 में द्रोपदी रिखीराम भास्कर सरपंच चुनी गई थी। सन 2000 में गौकरण भास्कर सरपंच निर्वाचित हुए थे।
समाज सेवा में समर्पित हो लोगों के साथ जुड़ने का मिलता रहा हैं लाभ
2005 में दिलीप भास्कर को पंच और 2010, 2015, 2020 में सरपंच चुने गए थे। अब 2025 में 04 बार सरपंच चुने गए हैं। सन 2015 में मनीता दिलीप भास्कर जनपद पंचायत सदस्य चुनकर आई थीं। अब वे 03 बार फिर जनपद पंचायत सदस्य चुनकर आई है। वहीं शांति देवचरण भास्कर 02 बार जिला पंचायत सदस्य के रूप में चुनी गई हैं। अबकी बार भाजपा अधिकृत प्रत्याशी के रूप में रिकार्ड तोड़ मतों से ऐतिहासिक जीत हासिल कर पुनः जिला पंचायत सदस्य के रूप में सामने आई है। ऐसा माना जाता है कि मुंगेली जिले के मानिकपुर गांव के उक्त भास्कर परिवार क्षेत्र के गांव समाज विशेष के लोगों के साथ काफी मजबूती से जुड़े हुए हैं,जिसका नतीजा भी चुनाव परिणाम के रूप में सामने आया है।
शांति भास्कर ने रिकॉर्ड वोट से दर्ज की ऐतिहासिक जीत
शांति देवचरण भास्कर जिला पंचायत सदस्य के रूप में 02 बार जीतकर आई है। इससे पहले 2015 में भी वह बीजेपी की अधिकृत प्रत्याशी बनकर जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई और फिर जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी भी रही। इस बार उन्होंने कुल 23 हजार मत प्राप्त कर 18498 वोट से जीत दर्ज कर रिकॉर्ड कायम किया है। वहीं उनकी देवरानी मनीता भास्कर इस बार हैट्रिक लगाते हुए 03 बार जनपद सदस्य चुनकर आई हैं। इससे पहले 2015 में बीजेपी अधिकृत प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर जनपद सदस्य और फिर उपाध्यक्ष बनी हैं।
इसके बाद 2020 में भी बीजेपी प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर जनपद सदस्य बनी और जनपद अध्यक्ष के लिए बीजेपी के तरफ से प्रत्याशी भी रही। इसके अलावा 2015 में भी इस एक ही परिवार से सरपंच,जनपद व जिला पंचायत सदस्य चुने गए थे। तब भी यह परिवार चर्चा का विषय बना था। मुंगेली जिले में सतनामी समाज से आने वाले भास्कर परिवार का एक अलग ही मजबूती के साथ पहचान बना हुआ है।
0 Comments